Rishabh Shetty के बढ़ गए तेवर, Kantara 2 के लिए मांगी इतनी मोटी रकम कि आप सोच भी नहीं सकते

By Deepansha kasaudhan On March 25th, 2023
Kantara 2

लो बजट की कंतारा (Kantara 2) जैसी ब्लाॅकबस्टर फिल्म देने के बाद लगता है कि कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी के तेवर आ गए हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपनी ब्लाॅकबस्टर फिल्म कंतारा (Kantara 2) के सीक्वल के लिए मेकर से इतनी मोटी रकम मांग ली है, जिसे सुनने के बाद एक बार के लिए आपको अपने ही कानों पर यकीन नहीं होगा। ऋषभ शेट्टी ने कंतारा (Kantara 2) की सफलता के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है ऐसा खबरों में कहा जा रहा है।

Kantara 2 की कहानी पर हो रहा काम

कंतारा की आपार सफलता के बाद मेकर्स इसके दूसरे पार्ट पर काम कर रहे है। फिल्म को होमेबल फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसका निर्देशन ऋषभ शेट्टी करने वाले है। उनकी फिल्म कंतारा के सीक्वल को लेकर इन दिनों काफी बज है। पहली फिल्म को देखने के बाद फैंस सीक्वल का इंतजार कर रहे है।

बता दें कि मेकर ने काफी समय पहले ही कंतारा 2 का ऐलान कर दिया था। फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम काफी समय पहले शुरू हो चुका है। वहीं खबरों में बताया जा रहा है कि कंतारा सीक्वल नहीं बल्कि इसका प्रीक्वल है।

Kantara 2 के लिए ऋषभ शेट्टी ने बढ़ाई फीस

इसका मतलब ये है कि कंतारा में जो कहानी दिखाई गई थी उसके आगे की कहानी को प्रीक्वल में दिखाया जाएगा। अब इसी बीच खबरों में कहा जा रहा है कि कंतारा 2 अभिनेता ऋषभ ने मेकर से मोटी रकम मांगी है। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इस वक्त की आई ताजा खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि ऋषभ शेट्टी ने दूसरे पार्ट के लिए मेकर्स से पूरे 100 करोड़ रूपए की डिमांड की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishab Shetty (@rishabshettyofficial)

जबकि कंतारा फिल्म का बजट महज 20 करोड़ रुपये था। अभिनेता को बतौर फीस 5 करोड़ रूपए मिली थी। ऋषभ शेट्टी ने कांतारा की राइटिंग, डायरेक्शन और एक्टिंग खुद की थी। इस फिल्म ने दुनिया भर से बंपर कमाई करते हुए 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। हालांकि अभिनेता की फीस को लेकर आ रही खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि मेकर कंतारा 2 फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करने की ग्रैंड प्लानिंग कर रहे है।

बातों बातों में Rishabh Shetty ने किया बड़ा ऐलान, Kantara के दूसरे पार्ट में नजर आ सकते हैं Rajinikanth

Tags: ऋषभ शेट्टी, कंतारा, कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी, कांतारा 2,