बॉलीवुड इंडस्ट्री की बड़ी अदाकारा रवीना टंडन अपने ग्लैमरेस लुक और बोल्ड अंदाज के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं, उनकी बेटी राशा थडानी भी काफी खूबसूरत हैं। वह अपने स्टाइलिश लुक से काफी खूबसूरत लगती हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन ने साल 1995 में दो बेटियों पूजा और छाया गोद ली थीं। रवीना ने एक सिंगल मदर बनने के बाद, साल 2004 में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी के साथ शादी की। दो बच्चों, राशा और रणबीर को जन्म दिया था।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
रवीना टंडन की बेटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटो फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। टो को देख कर अधिकतर लोग राशा की तुलना उनकी मां रवीना टंडन से कर रहे हैं, उनकी ब्यूटी का भी हर कोई दिवाना है। उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘रवीना की टू कॉपी’। वहीं, एक दूसरे यूजर लिखते हैं, ‘बॉलीवुड में बड़ा धमाका होना बाकी है’। कुल मिलाकर राशा और रवीना की इस लेटेस्ट वीडियो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
View this post on Instagram
बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं राशा
राशा थडानी बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। राशा थडानी अभिषेक कपूर की फिल्म में काम करेंगी, इनके साथ भतीजे अमन देवगन भी नजर आएंगे। वहीं, अमन अजय देवगन की बहन नीलम देवगन के बेटे हैं। राशा का जन्म 16 मार्च, 2005 को हुआ था। राशा ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से 2021 में IGCSE (माध्यमिक शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीय सामान्य प्रमाण पत्र) परीक्षा पास की थी। राशा थडानी ने शुरुआत में इंस्टाग्राम पर गाना गाते हुए और म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाते हुए कई सारे वीडियो शेयर किए थे। वो एक्टिंग में डेब्यू कर सकती हैं। उन्हें एक्टिंग के साथ म्यूजिक का भी शौक है।

