बॉलीवुड अदाकाराएं अपने लुक्स और पर्सनल लाइफ को लेकर कई बार चर्चा में रहती हैं। हाल ही में रवीना टंडन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई जिसमें उन्हें एक बंजारन की तरह गंगा घाट पर देखा गया। दरअसल, वह बनारस (काशी) में विश्वनाथ भगवान के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने हनुमान मंदिर के भी दर्शन किए थे।
रवीना टंडन की फोटो हो रही वायरल
रवीना टंडन के गंगा घाट की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन फोटोज में वो नेचर को इंज्वाय करती दिख रही हैं। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की थी। अपनी बनारस की यात्रा के दौरान रवीना सुबह सुबह अस्सी घाट पर पहुंची थीं। इसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद भी किया था।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
कान्हा वन्यजीव राष्ट्रिय उद्यान भी पहुंची
48 साल की रवीना टंडन काफी सुंदर हैं और अपनी फोटोज के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले वह कान्हा वन्यजीव राष्ट्रिय उद्यान पहुंची थीं। वे अपने कुछ दोस्तों के साथ यहां रुकी हुई हैं। उन्होंने मप्र के बाघों की तारीफ की है। रवीना यहां पर किसली फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में रुकी हुई हैं।
देश में बाघों की बड़ी संख्या और एमपी के टाइगर स्टेट होने के सवाल पर रवीना ने कहा कि निश्चित तौर पर एम पी आने वाले दिनों में फिर टाइगर स्टेट होगा परंतु यह भी कहा कि मेरा महाराष्ट भी पीछे नहीं रहेगा। इससे पहले दिसंबर महीने में भी रवीना टंडन मप्र पहुंची थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व गई थीं। रवीना टंडन के साथ मध्यप्रदेश के वन मंत्री के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

