Ranu Mandal ने खुद से मेकअप कर के गाया सलमान का गाना ओढ़नी ओढ के, वीडियो देख लोगों की छूटी हंसी

गायिका के तौर पर रानू मंडल (Ranu Mandal) ने बढ़िया शुरुआत की और नाम बनाया लेकिन कुछ समय बाद ही उनका नाम मिट्टी में मिला दिया और अब अपने गाने के अतिरिक्त डांस और मेकअप वीडियो की वजह से वायरल होने लगी है। रानू मंडल (Ranu Mandal) के पास भले ही आज कोई काम नहीं है। लेकिन वह अपने अलग और फनी वीडियो बनाने की वजह से चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों उनका श्रीवल्ली गाने पर नया डांस काफी वायरल हुआ था तो वहीं उसके बाद उनका सिंगिंग का एक नया वीडियो आया , यकीन वीडियो को देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये क्या कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
हाल ही में वीडियो जो कि रानू मंडल (Ranu Mandal) का है वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानू (Ranu Mandal) ने खुद ही अपना मेकअप किया है और इसी के साथ में सलमान खान के फिल्म तेरे नाम का गाना ओढ़नी ओढ़ के नाचूं को क्लासिकल अंदाज में गाती हुई नजर आई। इस गाने में उन्होंने अपने अंदाज और पहचान देने की इच्छा जताई लेकिन ऐसा हो न सका।
लोगों ने किए कमेंट
यूजर्स ने उनके वीडियो पर कई सारे कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि चलो रानू इस वक्त के साथ दूसरे ने लिखा है। इस गाने को ही बदल दिया। तीसरे ने लिखा है भाई जान के गाने को ही अलग अंदाज के लिए तो हिम्मत चाहिए। ज्ञात हो कि आए दिन रानू मंडल किसी ना किसी वीडियो की वजह से चर्चा में बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें-रोमांटिक सीन्स करते वक्त इन 5 बॉलीवुड एक्टरों ने पार की अपनी हदें, जानिए फिर क्या हुआ?
Tags: रानू मंडल, रानू मंडल वीडियो,