Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी में रंग में पड़ा भंग, समारोह के दौरान आ गई पुलिस, जानें मामला

रणबीर पाली हिल की वास्तु (Vastu) नाम की बिल्डिंग में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 14 तारीख को सात फेरे लिए और जन्मों जन्म के लिए एक हो गए। यह शादी बहुत कम मेहमानों के बीच हुई इस शादी में आने वाले मेहमानों की संख्या टोटल 28 थी, जबकि खबरों के अनुसार इस इवेंट के लिए 200 बाउंसर्स रखे गए थे। इतनी चौक चौबंद व्यवस्था के बीच में ऐसा क्या हो गया था,जो बीच में ही पुलिस बुलानी पड़ गई। आइए जानते हैं।
क्या है पूरी बात
ज्ञात हो कि ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर की शादी को कवर करने के लिए बहुत सारे मीडिया कर्मी आए थे। जैसे ही किसी गेस्ट की गाड़ी आती मीडिया वाले कैमरा लेकर उनके पास दौड़ पड़ते। अब जिसके घर शादी है वहां आवाजाही तो होती ही रहेगी, लेकिन इस चक्कर में बिल्डिंग में रहने वाले अन्य परिवारों को काफी परेशानी होने लगी। बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने यह शिकायत की, कि मीडिया वाले अनजाने में उनकी कार पर नुकसान पहुंचा रहे हैं। बात यह थी कि जैसे ही कोई गेस्ट आता तो उनकी एक झलक कैमरे में दर्ज करने के लिए मीडिया कर्मी दीवारों या गाड़ियों पर चढ़ाते, जिस पर मीडिया को फोटो तो मिल जाती लेकिन धक्का-मुक्की में बिल्डिंग वालों की गाड़ियों का ध्यान वह नहीं रखते थे। इसी प्रोसेस में कई कैमरामैन के चोट भी लग गई।
पड़ोसियों के जब यह बात बर्दाश्त के बाहर हो गई तो उन्होंने लॉबी एरिया में एक मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में रणबीर आलिया की शादी करवाने वाले मैनेजर को भी बुलाया गया। जब उनसे बात नहीं बन पाए तो सबकी सहमति से शिकायत के आधार पर पाली हिल रेजिडेंट्स एसोसिएशन में शिकायत की गई जहां बिल्डिंग वालों की शिकायत पर तुरंत ही एक्शन लिया गया और फोटोग्राफर और मीडिया कर्मियों को कंट्रोल करने के लिए ही एक पुलिस ऑफिसर को रखा गया। फिलहाल ये मैटर अधिक बड़ा नहीं हुआ और आगे की प्रक्रिया शांतिपूर्वक हो गई।
जब शादी करने के बाद रणवीर और आलिया मीडिया कर्मियों के सामने आए तो उनका अभिवादन करने के लिए सभी लोग बहुत खुश हो गए। इस दौरान रणबीर ने आलिया को गोद में उठाया और अंदर ले गए। सभी लोग खुश हैं और कैमरा उठाकर नाचने लगे थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर और आलिया दोनों ही अयान मुखर्जी की निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। इसके बाद ब्रह्मास्त्र की टीम ने उनके लिए केसरिया नाम का एक गाना डेडीकेट किया है, जो फिल्म का हिस्सा बताया जा रहा है। वह गाना आप नीचे दिए गए लिंक पर आराम से सुन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी पर वायरल हुआ एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण का अजीब रिएक्शन
Tags: