Ramanand Sagar की रामायण का नहीं है आज भी कोई जोड़, एक एपिसोड से करते थे इतनी कमाई, रह जायेंगे हैरान

By Satyodaya On October 20th, 2022
Ramanand Sagar की रामायण का नहीं है आज भी कोई जोड़, एक एपिसोड में लगती थी इतनी लागत

रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण हर घर में देखी जाती थी। रामायण का हर एक किरदार लोगों को बहुत पसंद था। रामानंद सागर की रामायण एक ऐसा शो था जिसके समान दूसरा कोई शो अभी तक नहीं बन पाया है। उस समय सड़कों पर पसर जाता था जब यह जो टीवी पर आता था। टीवी ना होने पर लोग पड़ोसियों के घर पर जाकर ये शो देखते थे लेकिन देखते जरूर थे।

साल 1987 में रामानंद सागर की जो रामायण प्रसारित हुई थी उसके कंपेयर में किसी और शो ने लोगों के दिल में जगह नहीं बनाई है। वैसे तो रामायण के शो ने सब को अपना बना लिया। इस शो के हर कलाकार को लोग काफी पसंद करते थे। टीवी के राम सीता को लोग भगवान की तरीके पूजते थे।

इसमें सभी कलाकारों ने बहुत अच्छा अभिनय किया था। उस दौर के लोग आज भी इस रामायण के इन कलाकारों को भूल नहीं पाए हैं। आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको इस शो के एक एपिसोड को बनाने में कितनी लागत लगी जाती थी उसके बारे में बताने वाले हैं

इतने लाख लगती थी लागत

Ramanand Sagar की रामायण का नहीं है आज भी कोई जोड़, एक एपिसोड में लगती थी इतनी लागत

अधिकतर लोग तो यह बात जानते होंगे कि आजकल के समय में एक ही सीरियल का एक एपिसोड बनाने में करोड़ों रुपए लग जाते हैं तो वहीं अगर किसी धार्मिक सीरियल की बात की जाती है तो बजट और अधिक बढ़ जाता है, लेकिन उसमें उतना ही अधिक फायदा भी होता है।

रामायण में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और अरविंद त्रिवेदी के अतिरिक्त सुनील लहरी भी थे, जिन्होंने लक्ष्मण का रोल अदा किया था। ऐसा दावा किया जाता है कि रामायण के 1 एपिसोड को बनाने में 9 लाख रुपए लगते थे और 1 एपिसोड से ही मेकर्स को 40 लाख रुपए की इनकम होती थी। अगर शो की पूरी कमाई के बारे में बात की जाए तो यह लगभग 30 करोड से भी अधिक थी।

55 अन्य देशों में किया गया टेलीकास्ट

Ramanand Sagar की रामायण का नहीं है आज भी कोई जोड़, एक एपिसोड में लगती थी इतनी लागत

रामायण का यह शो 35 मिनट का होता और इसके 78 एपिसोड प्रसारित हुए थे। इस धारावाहिक को पहले एपिसोड से ही लोगों का प्यार मिलना शुरू हो गया था। उस समय आलम यह था कि जब यह शो टीवी पर आता था तो सड़क पर एक बच्चा भी नहीं दिखाई देता था लोग सारा काम छोड़ कर यह शो देखने लगते थे। फिलहाल यह सीरियल भारत के अतिरिक्त 55 अन्य देशों में भी टेलीकास्ट हुआ। इस शो की व्यूवरशिप उस वक्त 650 मिलियन थी। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाले सीरियल में इस सीरियल का नाम आया था।

इसे भी पढ़ें-श्रीलंका के यूएई पर धमाकेदार जीत के बाद टी20 वर्ल्ड कप का बिगड़ा समीकरण, भारत की बढ़ेगी मुश्किलें जानें पूरा माजरा

 

 

Tags: रामानंद सागर, रामायण,