एयरपोर्ट पर महिला को दिखे Ramayana के राम तो इस कदर हुईं नतमस्तक, वीडियो हो गया तेजी से वायरल
एयरपोर्ट पर महिला को दिखे Ramayana के राम तो इस कदर हुईं नतमस्तक, वीडियो हो गया तेजी से वायरल

रामायण (Ramayana) टीवी सीरियल लोगों को आज भी उतना ही पसंद है, जितना सबसे पहले पसंद था। 80 के दशक में शुरू हुई रामायण को आज भी लोग बहुत याद करते हैं। लोग रामायण के किरदारों को निभाने वाले प्रत्येक कलाकार को भगवान स्वरूप मानते हैं। 1887 में रामायण में लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।

जब यह धारावाहिक टीवी पर आता था, तो पूरा घर देखने के लिए टीवी के सामने बैठ जाता था। इस शो को लेकर लोगों के मन में हमेशा उत्तेजना रहती थी इसी के साथ ही कलाकारों को देश भर में बहुत प्यार भी मिलता था। रामानंद के इस टीवी सीरियल में अरुण गोविल के नाम जिन्होंने राम का रोल अदा किया था, तो वहीं सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने किया था।

रामायण में नजर आने वाले सारे किरदार हमेशा के लिए अमर हो चुके हैं। इस शो में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया दोनों लोगों के बीच में बहुत लोकप्रिय हैं। असल में भी लोग उनको भगवान राम और सीता ही मानते हैं।

रियल लाइफ में जब भी कोई इनको देखता है, तो उनके आगे नतमस्तक हो जाता है। इसका एक उदाहरण अभी हाल ही में देखने को मिला, जब एक महिला ने एयरपोर्ट पर अरुण गोविल को देखा तो वह देखते ही भाव विभोर हो गई और महिला ने उनके पैर छू लिए।

नतमस्तक हो गई महिला

असल में, हाल ही में ऐसा हुआ कि अरुण गोविल जब एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां पर वह अपने परिवार के साथ में थे। लेकिन अचानक से उनको एक कपल मिल गया, एक महिला उनके आगे नतमस्तक हो गई। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अरुण गोविल में प्रभु राम की छवि को देखा। फिलहाल जब झुक कर उन्हें प्रणाम करने लगी और उनके पैर छूने लग गई। गोविल ने जब यह सब देखा तो वह हैरान हो गईं। उन्होंने महिला के साथ जो शख्स मौजूद था उसे उन्हें उठाने के लिए बोला फिर उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने किए कमेंट

सोशल मीडिया पर जब से यह वीडियो वायरल हुआ है। लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उनको अशिक्षित बता रहा है, तो कुछ लोग अरुण गोविल की तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोग बोल रहे हैं कि उन्होंने जो किरदार निभाया है, लोग उन्हें साक्षात भगवान मानने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें-भारत और पाक के मैच के बाद इंग्लैंड के हिंदू और मुसलमानों के दंगों ने पकड़ी आग, मामला सुलझाने गए पुलिस पर कांच की बोतलों से हमला