पति रितेश को भूल RAKHI SAWANT करने जा रही हैं दूसरी शादी, जानिए कौन है उनका राजकुमार

Rakhi Sawant marriage

बॉलीवुड एक्ट्रेस व ड्रामा क्वीन राखी सावंत(rakhi sawant) किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं. RAKHI SAWANT को सुर्ख़ियों में बने रहना बखूबी आता है. वहीं इन दिनों ड्रामा क्वीन अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियों वायरल हो रहा है, जिसमें वह दूसरी शादी के लिए बिलकुल रेडी लग रही हैं.

दूसरी शादी लिए तैयार हैं RAKHI SAWANT

अभी अपने पति रितेश सिंह(ritesh singh) ने बिछड़े राखी सावंत को हफ्तेभर भी नहीं हुआ, वहीं उन्होंने दोबारा घर बसाने का फैसला कर लिया है. बता दें राखी सावंत इन दिनों पंजाबी सिंगर व बिग बॉस फेम अफसाना खान व साज की शादी(Afsana Khan and Saajz wedding)  के लिए पंजाब पहुंची हैं. जहां वह अफसाना व साज की शादी में खूब मस्ती- मजाक करती दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें:सैफ अली खान की माँ शर्मिला टैगोर ने खोला करीना कपूर का ये बड़ा राज

जानकारी के मुताबिक राखी सावंत अपने अजीबोगरीब अंदाज व ड्रामे से लोगों को हैरान करती रहती हैं. उन्हें सुर्ख़ियों में रहना अच्छे से आता है. कुछ दिन पहले तक पति रितेश की यादों में आंसू बहाती राखी अब अपने नए राजकुमार(new prince) के सपने सजाने लगी है. अफसाना खान और साज की शादी में उन्होंने अपनी दूसरी शादी की बात करके सभी को हैरान क्र दिया है.

https://www.instagram.com/p/CaJqr0ttCud/

राखी ने कलीरे टूटने वाली रस्म पर कही ये बात

RAKHI SAWANT अपने इन्स्टा अकाउंट से अफसाना खान की शादी के कई सारे वीडियो शेयर किए हैं. वहीं उन्होंने कलीरे टूटने वाली वीडियो भी शेयर की है. जिसमें वह कहती हैं उन पर क्लीरें टूटेंगी और वह इस साल शादी कर लेंगी. इतना ही नहीं उन्होंने कहा सभी को मेरी शादी में आना है. ऐसे में डोनल विष्ट कहती हैं कि ड्रामा क्वीन पर क्लीरें टूटेंगी और हम लोग उनकी शादी में शामिल होंगे.

https://www.instagram.com/p/CaIVpV3FK7l/

वहीं ड्रामा क्वीन(drama queen) के ये वीडियो वायरल होने के बाद फैंस बड़े मजेदार कमेंट कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोग राखी को इतना खुश देख खुशी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘कलीरे टूटे या अरमान अभी भी धरे रह गए’. एक अन्य ने लिखा- ‘कितनी शादी करोगी’. एक अन्य यूजर ने कॉमेंट कर लिखा- ‘ये नौटंकीबाज इतनी जल्दी रितेश को भूल गई’.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *