Raju Srivastava के बाद फिर लगा दुनिया को झटका इस कॉमेडियन का हुआ निधन, सुनील पाल ने दी जानकारी

एक बार फिर से टीवी जगत के लिए बहुत बुरी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को रुला कर रख दिया है। हाल ही में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का निधन हुआ। देश के सभी लोगों को गहरा सदमा पहुंचा था। अब एक बार फिर से दुनिया को एक हास्य कलाकार हमेशा के लिए अलविदा कहकर चला गया। लोगों को अपने जोक से हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन पराग कनसारा अब इस दुनिया में नहीं है।
फैंस को लगा झटका
उनके निधन की खबर जैसे ही सामने आई, तो उनके फैंस को बड़ा झटका लग गया। ज्ञात हो कि पराग द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दिए थे। उनके निधन की खबर से उनके दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल बहुत दुखी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और सबको इस बारे में जानकारी दी।
इमोशनल हो गए सुनील
पराग कनसारा के निधन पर सुनील पाल को बहुत दुख है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बहुत दुखी दिखाई दिए। भावुक होते हुए सुनील पाल ने इस वीडियो में कहा कि नमस्कार दोस्तों एक और दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। कॉमेडी की दुनिया के लास्फर चैलेंज के हमारे साथी पराग कनसारा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। भावुक होते हुए सुनील ने ये सब बोला हैं।
सुनील ने इसी के साथ ही भाभी जी घर पर है के एक्टर दीपक भान को भी याद किया और अब उनके इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसी के साथ दुख जाहिर करते हुए फैंस भी श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। ज्ञात हो कि पराग गुजरात के वडोदरा के निवासी थे। वह काफी समय से कॉमेडी शो से दूर चल रहे थे। रियलिटी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में वह दिखाई दिए थे। ये शो भारतीय टेलीविजन का पहला ऐसा पौधा जो स्टैंड अप कॉमेडियन के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आया था।
Tags: पराग कनसारा, राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल,