बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता राज बब्बर (Raj Babbar) को उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। वो अपने समय के सबसे शानदार अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं। जिन्होंने हीरो से लेकर विलेन तक का किरदार सिल्वर स्क्रीन पर अदा किया है। हालांकि अब राज बब्बर (Raj Babbar) फिल्मों में तो नहीं है। राज बब्बर (Raj Babbar) की बेटी भी कई फिल्मों में काम कर चुकी है लेकिन अपने पिता की तरह पॉपुलैरिटी हासिल नहीं कर पाई। बता दें कि, राज बब्बर की बेटी काफी ज्यादा खूबसूरत है। वह खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की कई शानदार और खूबसूरत अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।
आरके स्टूडियो के बाद इस बड़ी कंपनी ने खरीदा Raj Kapoor का चेंबूर वाला बंगला, जाने कौन है खरीददार
Raj Babbar की बेटी का नाम है Juhi Babbar
राज बब्बर के बच्चों को फिल्म इंडस्ट्री में वह मुकाम तो नहीं हासिल हो पाया, जो उन्होंने और उनकी पत्नी स्मिता पाटिल ने हासिल की थी। ये बहुत कम लोग जानते हैं कि राज बब्बर की एक बेटी भी है। जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में हाथ तो आजमाया था, लेकिन अपने पिता की तरह पापुलैरिटी नहीं हासिल कर पाई। राज बब्बर की बेटी का नाम जूही बब्बर है। जूही काफी ज्यादा खूबसूरत है और उनकी खूबसूरती देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
अगर हम बात करें जूही बब्बर की तो उनका जन्म 20 जुलाई 1979 को हुआ था। वह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक डायरेक्टर भी है। जूही बब्बर ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म काश आप हमारे होते से अपने करियर की शुरुआत की थी।
Raj Babbar की बेटी ने अनूप सोनी से रचाई शादी
इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया लेकिन वह बॉलीवुड में कामयाबी हासिल नहीं कर पाई। आपको बता दें कि जूही बब्बर खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती है। राज बब्बर की अगर हम पर्सनल लाइफ की बात करें तो जूही ने टीवी के मशहूर अभिनेता और होस्ट अनूप सोनी के साथ साल 2011 में शादी रचाई थी। जूही बब्बर अनूप सोनी की दूसरी पत्नी है।

