राधिका मदान को इंडस्ट्री में आकर करना पड़ा था ऐसा काम, खुलासे के बाद चर्चा में आ गईं अभिनेत्री

By Tanu Chaturvedi On March 1st, 2023
राधिका मदान

फिल्म अभिनेत्री राधिका मदान को कई फिल्मों और मूवीज में देखा जा चुका है। बॉलीवुड की चकाचौंध को देख लोग फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहते हैं। वह बात फिर छोटे पर्दे की हो या बड़े पर्दे की। सभी इस इंडस्ट्री में आने की इच्छा रखते हैं।

राधिका मदान ने शुरू किया था करियर

राधिका मदान से छोटे पर्दे पर करियर शुरू किया था। मेरी आशिकी तुम ही हो सीरियल में काम किया था। सीरियल को फैंस ने काफी प्यार दिया था यहीं से राधिका काफी फेमस हो गईं थीं। इसके बाद उन्हें फिल्मों में भी देखा गया था। उन्हें इंडस्ट्री में अब सभी जानते और पसंद करते हैं।

राधिका मदान को करना पड़ा था ऐसा

अंग्रेजी मीडियम फिल्म में अभिनेता इरफान खान के साथ राधिका ने काम किया था। हाल ही में राधिका मदान ने एक खलासा किया था जिसने सबको चौंका दिया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म करियर से पहले गर्भनिरोधक गोलियां खाईं थीं। इस दौरान उन्हें गर्भनिरोधक गोलियां खरीदनी पड़ गई थीं, इसे उनके पापा ने देख लिया था और वह काफी नाराज हुए थे।

अभिनेत्री ने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म करियर की शुरुआत में वह उनके पिता उनके लिए काफी खुश थे लेकिन गोलियों का सीन देखकर वह काफी नाराज हो गए थे। राधिका ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि पापा मेरे पहले सूट को लेकर लोगों को क्या जवाब देंगे यह सोच कर मैं काफी हैरान थी मुझे अक्सर लगता था कि वह मेरे पहले सूट की खूब तारीफ या सराहना करेंगे लेकिन उस समय ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan)

राधिका मदान ने विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें मर्द को दर्द नहीं होता फिल्म में देखा गया था। आज वह फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती हैं और अपनी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Tags: राधिका मदान, राधिका मदान फोटो,