आर माधवन
आर माधवन

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन अपनी फिल्मों और फोटोज के कारण चर्चा में रहते हैं। आर माधवन ने मुख्य अभिनेता करियर की शुरुआत ‘रहना है तेरे दिल में’ फिल्म से की थी। फिल्म में उनके अपोजिट दिया शर्मा ने रोल निभाया था। फिल्मों के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में रहते हैं। माधवन ने साल 1999 में सरिता बिर्जे संग सात फेरे लिए थे।

शादी को हो गए 21 साल

आर माधवन ने इस मौके पर उन्होंने पत्नी सरिता के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थीं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है ‘जब मैं हर चीज के बारे में सोचना चाहता हूं और यह कहना चाहता हूं कि तुम्हें अपने जीवनसाथी के रूप में पाकर मैं कितना भाग्यशाली हूं, तो यह काफी नहीं है सरिता। हैप्पी एनिवर्सरी माय लव।’

जब पहली बार हुई थी मुलाकात

दोनों की पहली मुलाकात 1991 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई थी। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद माधवन कम्यूनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग की क्लासेस लेने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सरिता से हुई। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई थी। सरिता को एयरहोस्टेस की जॉब मिल गई तो वो एक दिन माधवन को शुक्रिया कहने पहुंचीं। इस दौरान दोनों डिनर डेट पर गए थे।

अपने रिश्ते के बारे में एक इंटरव्यू में आर माधवन ने बताया था कि ‘सरिता मेरी स्टूडेंट थीं। उसने मुझे एक दिन डिनर के लिए पूछा। मैं एक सांवला लड़का था ऐसे में मैंने सोचा कि ये मेरे लिए एक मौका है। धीरे-धीरे हमारे बीच दोस्ती हुई और उसका साथ मुझे अच्छा लगने लगा।’

तमिल स्टाइल में की थी शादी

आठ साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी। उनकी शादी ट्रेडिशनल तमिल स्टाइल में हुई थी। दोनों का एक बेटा वेदांत है जिसका जन्म साल 2005 में हुआ था। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। माधवन अपने बेटे के साथ भी वो कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।