महेश बाबू की पत्नी ने दिखाया था बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिंग से कमाल, आज भी होते हैं खूबसूरती के चर्चे

By Tanu Chaturvedi On March 12th, 2023
नम्रता शिरोडकर

साउथ मूवी के फेमस एक्टर और तेलगु सुपरस्टार महेश बाबू अपनी एक्टिंग और फिल्मों के कारण काफी चर्चा में रहते हैं। वहीं, अपनी पत्नी नम्रता के कारण भी वहीं चर्चा का हिस्सा बने रहते हैं। आइये आपको बताते हैं कौन हैं नम्रता शिरोडकर…

बला की खूबसूरत हैं नम्रता शिरोडकर

जानी मानी फिल्म अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर अपनी फिल्मों के अलावा अपनी खूबसूरती के कारण भी चर्चा में रहती हैं। नम्रता को साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया का ताज भी मिल चुका है। 51 साल की अभिनेत्री की खूबसूरती के चर्चे आज भी बहुत होते हैं। वह बला की खूबसूरत हैं, और कई फिल्मों में अपने हुस्न का जादू दिखा चली हैं।

इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

नम्रता शिरोडकर का जन्म 22 जनवरी 1972 को महाराष्ट्र में हुआ था। 1993 में नम्रता शिरोडकर मिस इंडिया चुनी गई थी। उन्होंने 1998 में आई फिल्म “जब प्यार किसी से होता है” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। असली पहचान फिल्म कच्चे धागे से मिली। उन पर फिल्माया गया गाना “एक जवानी तेरी काफी” बहुत चर्चा में रहा था। इसके अलावा उन्होंने उन्होंने पुकार और वास्तव जैसी फिल्मों में काम किया था।

साल 2005 में हुई थी शादी

नम्रता शिरोडकर की शादी साल 2005 में नम्रता शिरोडकर से हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2000 में हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। फिलहाल नम्रता शिरोडकर अपने पति के साथ हैदराबाद में रहती है। उनका एक बेटा और एक बेटी है। वह अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करती हैं। बॉक्स ऑफिस पर तो राज करते ही हैं।

साथ ही लाखों दिलों पर भी अपना एक छोटा-सा आशियाना बना लिया है। तभी तो जैसे ही लोग उन्हें देखते हैं, दीवाने हो जाते हैं। महेश पत्नि नम्रता के साथ एक पार्टी में पहुंचे। यहां दोनों को साथ स्पॉट होते ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Tags: नम्रता शिरोडकर, लगु सुपरस्टार महेश बाबू,
Exit mobile version