क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, कुछ ऐसी है दोनों की कॉलेज वाली लव स्टोरी

By Tanu Chaturvedi On February 28th, 2023

टीम इंडिया के क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन अपने गेम से सभी को अपना दिवाना बनाते हैं। अश्विन की जन्म तमिल परिवार में हुआ था। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मेलबर्न में टीम इंडिया की जीत के बाद काफी खुश हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की सीरीज में रविचंद्रन अश्विन उस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं और अपनी गेंदबाजी से उन्होंने दिखा दिया है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के पास किसी भी रूप में कोई मौका नहीं है।

वह अपने गेम में काफी सुधार कर रहे हैं। बात करें उनकी निजी जीवन की तो क्रिकेट की बारीकियों का ज्ञान अपने पिता से विरासत में मिला था। इसके अलावा साल 2011 में उन्होंने पृथ्वी नारायणन से शादी की थी। दोनों के दो बेटियां भी हैं। आइए आपको बताते हैं इस क्रिकेटर की लव स्टोरी से शादी तक के सफर के बारे में…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

कुछ ऐसी है रविचंद्रन अश्विन की प्रेम कहानी

टीम इंडिया के क्रिकेटर रविचंद्नन अश्विन का प्यार स्कूल के दिनों का है। स्कूल में साथ पढ़ने के बाद दोनों से एक ही कॉलेज में दाखिला भी लिया था। कपल ने चेन्नई के एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया था। परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे, डेटिंग पीरियड में उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई। इसी बीच पढ़ाई के साथ ही रविचंद्रन अश्विन को क्रिकेट करियर में भी आगे बढ़ने का मौका मिला। लेकिन क्रिकेट के कारण वह पृथ्वी को ज्यादा टाइम दे पा रहे थे। साल 2011 में इस जोड़े ने आखिरकार अगला कदम उठाने का फैसला किया।

रविचंद्रन अश्विन और पृथ्वी नारायणन ने साल की शुरुआत में सगाई की थी और 13 नवंबर 2011 को एक भव्य शादी का विकल्प चुना था। अश्विन और पृथ्वी के विवाह समारोह में क्रिकेट जगत के बड़े सितारे नहीं शामिल हो सके थे। अश्विन ने अपनी पत्नी के साथ रहने और अपनी नवविवाहित जीवन का आनंद लेने के लिए क्रिकेट से एक छोटा ब्रेक भी लिया था।

Tags: क्रिकेटर रविचंद्रन, रवीचंद्रन अश्विन,