बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के इन स्टार्स ने दिए अपने पार्टनर्स को महंगे गिफ्ट्स, कीमत जानकार उड़ जायेंगे आपको होश

By Vaishali shukla On May 31st, 2022
बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के इन स्टार्स ने दिए अपने पार्टनर्स को महंगे गिफ्ट्स, कीमत जानकार उड़ जायेंगे आपको होश

बॉलीवुड जगत में सितारें अक्सर ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहते है. वहीं लोग स्टार्स की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने को बेताब रहते है. बॉलीवुड में कई बार कपल्स एक दूसरे को इंप्रेस करने या उनको स्पेशल फील कराने के लिए काफी कीमती तोहफे देते है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ  बॉलीवुड और क्रिकेट स्टार्स के बारें में बताएँगे, जिन्होंने अपने पार्टनर्स को स्पेशल फील करने के लिए काफी कीमती तोहफे दे डाले. आइये जानते है..

महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी धोनी

इस लिस्ट सबसे पहले नाम आता है इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कॅप्टन महेंद्र सिंह धोनी(MAHENDRA SINGH DHONI). बता दें महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की लव स्टोरी इतनी ज्यादा पॉपुलर है कि महेंद्र सिंह धोनी की बायोग्राफी में भी इसे बखूबी दिखाया गया है.

महेंद्र सिंह धोनी अकसर अपनी वाइफ साक्षी के साथ फोटोज शेयर करते है. आपको  बता दें  महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शादी की 11वीं मैरिज एनिवेर्सोरी पर वाइफ साक्षी को  30 लाख की विंटेज फॉक्सवेगन बीटल तोहफे में दी थी. धोनी और साक्षी दोनों ही एक पॉवर कपल माने जाते है.

राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (SHILPA SHETTY ) और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा(RAJ KUNDRA). ये दोनों भी बॉलीवुड के एक पॉपुलर कपल है.  राज कुंद्रा अक्सर ही शिल्पा को महंगे- महंगे गिफ्ट्स देते रहते है.  बता दें शिल्पा को बीच लाइफ काफी ज्यादा पसंद है, इसीलिए जब राज कुंद्रा को ये पता चला तो राज कुंद्रा ने अपनी वाइफ शिल्पा  की इच्छा पूरी करने के लिए उनको 100 करोड़ का सी फेसिंग अपार्टमेंट तोहफें में दिया था. अक्सर लोग इन दोनों कपल्स की प्यार की मिसालें देते है.

संजय दत्त-मान्यता दत्त

अब इस लिस्ट में बारी है बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त(SANJAY DUTT) और उनकी पत्नी मान्यता दत्त(MANYATA DUTT) की. इन दोनों कपल्स के बीच एक क्यूट सी केमिस्ट्री है. आपको बता दें संजय दत्त की वाइफ मान्यता को लग्जरी कार काफी ज्यादा पसंद है.  इस बात को मद्देनजर रखते हुए और अपनी वाइफ को स्पेशल महसूस कराने के लिए उन्होंने 3 करोड़ की रोल्स रॉयस कार तोहफें में दी थी.

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

अब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा(PRIYANKA CHOPDA ) और उनके हसबैंड निक जोनस (NIK JONAS ) की. इन दोनों कपल्स से जुडी हुई ख़बरें अक्सर ही चर्चा में रहती रहती है. दोनों के बीच काफी ज्यादा प्यार है. एक बार निक जोनस ने अपनी ख़ूबसूरत पत्नी को  खुश के उन्होंने 2 करोड़ की मर्सिडीज मेबैक गिफ्ट में दी थी. बता दें इसके आलावा भी निक जोनस ने काफी बार प्रियंका को कीमते तोहफें दिए है .

 

Tags: निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी,
Exit mobile version