प्रियंका चोपड़ा की डुप्लीकेट को देख आप भी हो जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फैन का ये वीडियो

By Tanu Chaturvedi On February 3rd, 2023
प्रियंका चोपड़ा

भारत की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड और हॉलीवुड में डंका बज रहा है। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अपनी बेटी के नाम को लेकर भी उनको ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा था। वहीं, प्रियंका के फैन्स भारत में उनकी फिल्म स्टाइल को रिक्रिएट करना चाहते हैं। वहीं, देसी गर्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसको लेकर आपकी आंखे भी धोखा खा जाएंगी।

डुप्लीकेट फैन का वीडियो वायरल

प्रियंका चोपड़ा की फैन और उनकी डुप्लीकेट दिखने वाली लड़की का नाम अमायरा है, जिसने बाजीराव मस्तानी के सीन को रीक्रिएट किया है। उसके हाव-भाव और अदाएं देखकर हर कोई हैरान है। वह एकदम प्रियंका चोपड़ा की तरह नजर आ रही हैं। उन्होंने प्रियंका के कई को रिक्रिएट किया है। अमायरा सोशल मीडिया पर 108K फॉलोअर हैं। अमायरा के सोशल मीडिया पर 108K फॉलोअर है। और वह नागपुर की रहने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा की मशहूर डायलॉग को बोलकर वीडियो बनाती है तो उसने बहुत पसंद किया जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amayra Dongre (@amayradongreofficial)

 

इस वीडियो को देख आप खुद भी हैरान हो जाएंगे। इन रील्स में प्रियंका चोपड़ा के बाजीराव मस्तानी वाले लुक को अमायरा ने रिक्रिएट किया है। इन डॉयलाग वीडियोज को देखकर यूजर्स के साथ ही साथ हर कोई अपनी आंखों पर यकीन नहीं पा रहा है।

अपनी बेटी का दिखाया चेहरा

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती का फोटो नहीं दिखा रही थीं। हाल ही में जोनस परिवार ने फोटो दिखाया है। मालती काफी सुंदर दिख रही हैं। इस इवेंट की फोटो प्रियंका ने अपने इंटाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में प्रियंका मालती मैरी जोनस चोपड़ा को गोद में लिए हुए हैं। मालती ने इस दौरान थ्री पीस ड्रेस पहन रखी है। ड्रेस का कलर व्हाइट और बेज है। फैंस उनकी फोटो को काफी लाइक और कमेंट दे रहे हैं।

Tags: निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा,