एयरपोर्ट पर सिल्क साड़ी पहने नजर आई Pooja Hegde, अभिनेत्री की खूबसूरती पर फिदा फैंस

By Deepansha kasaudhan On May 14th, 2023
Pooja Hegde

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से की थी। अब हाल ही में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान अभिनेत्री के लुक को देखकर हर कोई हैरान हो गया। दरअसल बात यह है कि पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) मुंबई एयरपोर्ट पर गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी पहनकर पहने नजर आई। जिसने भी अभिनेत्री को देखा वह देखता ही रह गया।

Pooja Hegde ने बताई अपने और Salman Khan के रिश्ते की सच्चाई, बोलीं- ‘अब मैं क्या…’

एयरपोर्ट पर सिल्क साड़ी पहने नजर आई Pooja Hegde

सामने आई ताजा तस्वीरों में पूजा हेगड़े एकदम देसी अंदाज में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा गई। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों को अल्लू अर्जुन की अला वैकुंतापूर्मलो की मैडम की याद आ गई। अभिनेत्री एयरपोर्ट में गोल्डन सिल्क साड़ी पहने नजर आई। इस दौरान उन्होंने अपने बाल खोल रखे थे, माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई थी, उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।

पूजा हेगड़े का यह ट्रेडिशनल अवतार लोगों को काफी सादा पसंद आ रहा है। अगर हम बात करें पूजा हेगड़े के काम की तो उनको आपने पिछली बार सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान में देखा था और उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है।

Tags: किसी का भाई किसी की जान, पूजा हेगड़े, मुंबई एयरपोर्ट,