अरिजीत सिंह के गानों को पसंद करते हैं फैंस, कुछ ऐसा रहा है प्रसिद्धी पाने का सफर

बॉलीवुड के सिंगर अरिजीत सिंह को आज फैंस काफी पसंद करते हैं। उनके गाने को और उनकी आवाज को फैंस काफी पसंद करते हैं। वो कई कॉन्सर्ट्स में नजर आते हैं। अरिजीत के इतने फैमस होने का सफर इतना आसान नहीं रहा है, आइए आपको बताते हैं, उनके यहां तक पहुंचने के सफर के बारे में….
जब रियेलिटी शो से हो गए थे बाहर
करियर की शुरुआत यानी की संगीत के क्षेत्र में आने का फैसला साल 2005 में ही किए थे। जिसमें उन्होंने एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से की थी, लेकिन वहां से उन्हें बाहर कर दिया गया था। इसमें कंपोजर शंकर महादेवन जूरी पैनल में थे और उनका क्लासिकल बैकग्राउंड था, इसलिए बाद में उन्होंने इसमें हिस्सा ले लिया। हालांकि, अरिजीत सिंह इस शो को तो नहीं जीत पाए लेकिन इसके बाद उन्होंने एक अन्य रियलिटी शो 10 के 10 ले गए दिल में हिस्सा लिया। यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई।
इन गानों से मिली खास पहचान
अरिजीत सिंह ने अपने म्यूजिक सफर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म मर्डर 2 में फ़िर मोहब्बत गाने से की। इसके बाद उन्होंने Yaariyan, Saawali Si Raat, Khalbali सॉन्ग किये। उन्हें अपने गानों के लिए कई बड़े अवार्ड्स भी मिल चुके हैं। 35 साल के अरिजीत सिंह को साल 2014 और 2019 में फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल सिंगर का अवार्ड मिल चुका है। उनकी पत्नी का नाम कोयल रॉय है, उनकी एक बेटी भी है।
इससे पहले अरिजीत सिंह रूपरेखा से गुरुकुल मे मिले थे, इसी शो में कंटेस्टेंट रूपरेखा बनर्जी भी थीं। दोनों बंगाल से ताल्लुक रखते थे तो दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। ये दोस्ती प्यार में बदल गई. साल 2013 में दोनों ने शादी का प्लान किया, लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और दोनों उसी साल अलग हो गए थे। दोनों की फोटोज को फैंस काफी पसंद करते हैं। अरिजीत मूलरूप से पश्चिम बंगाल से हैं। यूथ अरिजीत सिंह को तुम ही हो सांग को लेकर सभी पसंद करते हैं।
Tags: अरिजीत सिंह, सिंगर अरिजीत सिंह,