एक दो नहीं बल्कि इन 8 प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे Pankaj Tripathi, देखें उनके फिल्मों की पूरी लिस्ट

By Deepansha kasaudhan On May 21st, 2023
Pankaj Tripathi

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं। जो अपने एक अलग और खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को उनकी सादगी भरे रवैए के लिए जाना जाता है। उनकी सादगी और अभिनय करने का तरीका लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने मिर्जापुर वेब सीरीज में कालीन भैया का किरदार निभाया है और यह किरदार लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है।

इस कैरेक्टर के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। यही कारण है कि पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) अपने दौर के सबसे शानदार कलाकारों की लिस्ट में आते हैं।

पंकज त्रिपाठी की बेटी ने खूबसूरती के मामले में कई एक्ट्रेसस को छोड़ा पीछे, फोटोज देखकर रह जायेंगे हैरान

इन 8 प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे Pankaj Tripathi

पंकज त्रिपाठी उनके चाहने वालों को उनके अगले प्रोजेक्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। अब इसी बीच लोग इंतजार कर रहे हैं कि उनकी वेब सीरीज मिर्जापुर के अगले सीजन की। आपको बता दें कि साल 2023 की पहली तिमाही में पंकज त्रिपाठी किसी प्रोजेक्ट में नहीं नजर आए हैं। लेकिन आपको बता दें कि, आने वाले दिनों में एक के बाद एक उनके प्रोजेक्ट रिलीज होने जा रहे है। जी हां आपको बता दें कि साल 2023 में पंकज त्रिपाठी की सात रिलीज की उम्मीद कर रहे हैं। जिसमें गुलकंद, मिर्जापुर 3, ओह माय गॉड 2, मर्डर मुबारक, फादर और मेट्रो इसके अलावा हो 2 फिल्म अटल और स्त्री 2 में भी नजर आने वाले हैं।

जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है और दोनों ही फिल्मों का ऐलान काफी समय पहले ही मेकर्स ने कर दिया था। हाल ही में अपने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा था कि, ऐसा कुछ नहीं है कि, मैं नजर से ओझल हो चुका हूं। फिल्म बनाने की एक प्रक्रिया होती है। जिसमें समय लगता है। मेरे प्रोजेक्ट मिर्जापुर 3 ओह माय गॉड 2, फादर और मेट्रो पहले से ही पोस्ट प्रोडक्शन में है और मैं 8 महीने अटल और स्त्री 2 की शूटिंग शुरू कर दी है।

Tags: पंकज त्रिपाठी, फादर, मिर्जापुर 3 ओह माय गॉड 2,