Palak Tiwari ने रिस्की ड्रेस पहन की Ramp Walk, लोगों ने श्वेता तिवारी को लेकर कहा- मां की तरह हैं Overconfidence
Palak Tiwari ने रिस्की ड्रेस पहन की Ramp Walk, लोगों ने श्वेता तिवारी को लेकर कहा- मां की तरह हैं Overconfidence

फिल्मों में आने से पहले ही पलक तिवारी (Palak Tiwari) जो कि श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी है। वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। आए दिन उनकी ही चर्चा होती रहती है। अभी तक वह सिंगल है। हार्डी संधू (Hardy Sandhu) के गाने बिजली बिजली से उन्होंने डेब्यू किया तो वही उनका दूसरा रीमिक्स गाना मंगता है को ऑडियंस इससे बढ़िया रिएक्शन मिल रहा है। आए दिन वह अपनी खूबसूरत और बोल्ड फोटो से लोगों को हैरान करती रहती है, लेकिन अभी हाल ही में पलक तिवारी (Palak Tiwari Ramp Walk) को सोशल मीडिया पर उनकी रैंप वॉक के लिए लोगों ने काफी खरी-खोटी सुनाई।

पहली बार किया रैंप

ज्ञात हो कि एक फैशन वीक में डिजाइनर ईशा अमीन के लिए पलक तिवारी ने रैंप वॉक किया। इस शो की शो टॉपर वो बनी। ईशा के कलेक्शन को शो करते हुए पलक ने फ्लोरल लॉन्ग ड्रेस पहनी, जिसके साथ उन्होंने पीले रंग के बूट पहने हुए थे। फिलहाल जहां कुछ लोगों ने उनके इस रूप की बहुत तारीफ करी, तो वहीं कुछ लोगों ने उनके द्वारा किया गया। रैंप वॉक के लिए उन्हें ओवरकॉन्फिडेंट बता डाला और उनकी मां श्वेता तिवारी का नाम भी जोड़ दिया। पलक तिवारी को लोगों ने उनकी पहली वॉक के लिए बुरी तरीके से खरी-खोटी सुनाई।

मां श्वेता तिवारी का लिया नाम

Palak Tiwari

लोगों ने वीडियो को देखने के बाद पलक तिवारी पर बहुत सारे कमेंट किए। एक ने लिखा कि यह बहुत ही फनी है तो वहीं दूसरे ने लिखा मैंने अभी तक का सबसे खराब रैंप वॉक देखा है, तो वहीं एक यूजर ने तो हद ही कर दी और श्वेता तिवारी से उनकी बेटी की तुलना करते हुए उन्हें ओवरकॉन्फिडेंट कह दिया यूजर ने लिखा कि मां की तरह है बिल्कुल ओवरकॉन्फिडेंट। तो वहीं कुछ लोगों ने रिस्की ड्रेस के साथ पलक तिवारी ने जिस तरीके से रैंप वॉक किया उनकी तारीफ की है।

इसे भी पढें-Ranveer Singh ने इस अभिनेत्री को बताया देश में गर्मी की बड़ी वजह

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *