Kanika Kapoor की रिसेप्शन पार्टी में स्टनिंग अवतार में दिखीं Nyasa Devgan

By Satyodaya On May 24th, 2022
Kanika Kapoor की रिसेप्शन पार्टी में स्टनिंग अवतार में दिखीं Nyasa Devgan

बीते दिनों कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने दूसरी शादी की। उनकी शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में बहुत सारे से अलग से दिखाई दिए। इस पार्टी में अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) भी अपने दोस्तों के साथ नजर आई। इस दौरान उन्होंने एक परफेक्ट बॉडी हगिंग पिंक ड्रेस पहनी थी। जिसके साथ उन्होंने पिंक ब्लॉक हील्स का पेयर लिया हुआ था। इसमें बहुत ही खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आई हैं। न्यासा के दोस्त दोस्त ओरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की।

गुरु रंधावा भी आए नजर

वायरल हो रही फोटोज़ में ओरहान और गुरु रंधावा है, तो वहीं दूसरी फोटो में न्यासा, वेदांत और कनिका दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में ओरहान ने लिखा है कि मैं आपके साथ समय बर्बाद करने के लिए एक या दो बार घूम लूंगा। जैसे ओरहान ने अपनी तस्वीरें शेयर की उनके दोस्तों ने इस पर कमेंट करना चालू कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

इन फोटो में ज्हानवी कपूर ने भी कमेंट किया और लिखा कि समय बर्बाद करना। इतना अच्छा कभी नहीं देखा जबकि बनिता संधू ने इनकी फोटो को शेयर करने के लिए धन्यवाद कहा। फैंस ने न्यासा की फोटो पर कई सारे कमेंट किए और उनके फैशन की तारीफ भी की। सोशल मीडिया पर न्यासा बहुत एक्टिव हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। आए दिन उनकी फोटो वायरल होती रहती है।

ज्ञात हो कि हाल ही में न्यासा ने अपना 19 वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर काजोल और अजय देवगन ने अपनी बेटी की फोटो शेयर की थी अजय ने पोस्ट पर लिखा था तुम खास हो हमेशा….जन्मदिन मुबारक हो न्यासा। उन्होंने बेटी की फोटो शेयर करते हुए यह बातें लिखी थी। इन फोटो में वह ब्लैक टॉप पहने थी जिस पर स्टेटमेंट लगा हुआ था। काजोल ने पोस्ट में एक फोटो शेयर किया लिखा हैप्पी बर्थडे बेबी…आपकी मुस्कान दुनिया में सब रोशन करें जैसे मेरी करती है आप बेस्ट हो।

Read More-Sachin Tendulkar की बेटी Sara ने खोला दिल का राज, बताया किसे करती है सबसे ज्यादा प्यार

Tags: कनिका कपूर, गुरु रंधावा, न्यासा देवगन,