नई नवेली दुल्हन Alia Bhatt ने पति रणबीर संग शादी के बाद लगाए जमकर ठुमके, वीडियो वायरल

By Satyodaya On April 16th, 2022
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए और नए जीवन में प्रवेश कर गए। इन दोनों की शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस शादी में परिवार के अलावा कपल के बहुत से करीबी दोस्त भी पहुंचे। उनकी शादी का फंक्शन करीबन 2 से 3 दिन तक चला पहले 13 अप्रैल को दोनों की मेहंदी और संगीत का फंक्शन किया गया तो वही दूसरे दिन 14 अप्रैल को हल्दी जनवरी के बाद दोनों का विवाह संपन्न हुआ। अब आलिया और रणबीर की शादी के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह दोनों पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

डांस करते दिखे आलिया

वायरल हुआ वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के दिल खोलकर अपने अंदाज में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा का फेमस गाना चल रहा है छैया छैया। गाने पर आलिया और रणबीर एक दूसरे के साथ ट्विनिंग करते हुए बढ़िया डांस कर रहे हैं। उनका यह वीडियो काफी अच्छा है और देखने लायक है। खास बात यह है कि छैया छैया गाने के सारे स्टेप उन दोनों को याद हैं और उन्हें बिल्कुल शाहरूख की तरह डांस करते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो में दोनों को ट्विनिंग करते आप देख सकते हैं। रेड कलर के आउटफिट में दोनों को देखा गया है। एक ओर जहां आलिया ने रेड कलर का सूट पहना है तो वहीं रणबीर कपूर ने व्हाइट कुर्ते पजामे के साथ नेहरू वाला रेड जैकेट पहना हुआ है। इस वीडियो में कई वेडिंग फोटोग्राफर को कपल की फोटो लेते हुए और वीडियो बनाते हुए भी देख सकते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद बहुत खुश हैं और अलग-अलग तरीके से तारीफ भी कर रहे हैं।

5 साल डेट करने के बाद आया ये खास दिन

5 साल तक रणवीर कपूर और आलिया भट्ट ने दूसरे को डेट किया, जिसके बाद यह दिन आया। जब इन दोनों ने एक दूसरे से शादी की। शादी का ऐलान खुद दोनों ने नहीं किया था। फिलहाल मेहंदी सेरेमनी के बाद नीतू कपूर ने सामने आकर शादी को ऑफिशियल ही करार किया। रणवीर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी की है। इस शादी में करिश्मा कपूर, पूजा भट्ट, सोनी राजदान ,नव्या नवेली नंदा के साथ करीना कपूर खान भी दिखाई दी। इन लोगों के अतिरिक्त रणबीर और आलिया के बहुत करीबी दोस्त भी शादी में शामिल हुए। जिसमें करण जौहर और मुखर्जी तो अपनी छोटी सी आलिया को दुल्हन के जोड़े में देख भावुक हो गए।

इसे भी पढ़ें-Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी में रंग में पड़ा भंग, समारोह के दौरान आ गई पुलिस, जानें मामला

Tags: आलिया भट्ट, रणबीर कपूर,
Exit mobile version