साऊथ इंडस्ट्री के इन 5 मशहूर सितारों की टूटी शादी, इतने साल बाद लिया एक-दूसरे से तलाक

By Vaishali shukla On June 17th, 2022
साऊथ इंडस्ट्री के इन 5 मशहूर सितारों की टूटी शादी, इतने साल बाद लिया एक-दूसरे से तलाक

बॉलीवुड (BOLLYWOOD) फिल्म जगत की तरह ही साउथ इंडस्ट्री में भी ऐसे कई सारी बड़ी और मशहूर जोड़ियाँ है, जिनकी शादी लम्बें वक्त तक नहीं चल पाई. जहाँ कुछ जोड़ियाँ एक-दूसरे से चुप-चाप अलग हो गई. वहीं कुछ जोड़ियों की तलाक की खबरों ने काफी ज्यादा सुर्खियाँ बटोरी. आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसी साऊथ इंडस्ट्री कपल्स के बारें में बताने जा रहे है, जिनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई. इसीलिए दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया. आइये जानते है साऊथ इंडस्ट्री के उन जोड़े के बारें में..

प्रभु देवा-रामलता

इंडियन फिल्‍म निर्देशक, एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा का नाम तो आपने सुना ही होगा. आपको बता दें एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा ने क्लासिकल डांसर रामलता से साल 1995 में शादी रचाई थी. दोनों ने शादी के 16 साल एक-दूसरे के साथ रहने के बाद अलग होने का निर्णय लिया और फिर तलाक ले लिया. इसके बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए. साऊथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी इनका बहुत बड़ा नाम है.

नागार्जुन- लक्ष्मी दग्गुबती

नागार्जुन साउथ इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर्स में से एक है. आपको बता दें इस एक्टर की भी पहली शादी अधिक समय तक नहीं टिक पाई थी. एक्टर ने साल 1984 में एक मशहूर तेलुगू प्रोड्यूसर डॉक्टर डी रामानायडू की बेटी लक्ष्मी दग्गुबाती के साथ शादी की थी. 6 सालों तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया. अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद नागार्जुन ने अमाला से साल 1992 में दूसरी शादी रचा ली थी.

प्रकाश राज- ललिता कुमार

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के बड़े अभिनेता प्रकाश राज को तो आप जानते ही होंगे. इन्होंने कई बड़ी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है. आपको बता दें प्रकाश राज ने ललिता कुमारी के साथ 1994 में शादी की थी. शादी के 15 साल बाद दोनों ने एक दूसरे से तलाक लेकर सभी को हैरान कर दिया था. इन दोनों ने तलाक अपने बेटे के निधन हो जाने के बाद लिया था. इसके बाद अभिनेता ने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी भी रचा ली थी.

सामंथा रुथ प्रभु- नागा चैतन्य

आपको बता दें साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर नागार्जुना के बेटे नागा चैतन्य और उनकी पत्नी सामंथा ने पिछले साल ही एक-दूसरे से तलाक ले लिया था. ये दोनों साल 2017 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. इन दोनों ने अपने तलाक की खबर से सभी को एकदम चौंका दिया था. साऊथ इंडस्ट्री में दोनों काफी ज्यादा फेमस है

धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत

इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की. आपको बता दें अभी हाल ही में दोनों ने अपनी 18 साल की शादी को तोड़ दिया है और तलाक ले लिया. इन दोनों के तलाक की खबर सुनकर किसी को भी यकीन नहीं हुआ था.

धनुष और ऐश्वर्या ने साल 2004 में एक दूसरे से बड़े धूम-धाम से शादी की थी. इन दोनों के दो बेटे हैं, यात्रा राजा और लिंगा राजा. इनके बीच किसी भी तरह की अनबन की भी कभी कोई खबर सामने नहीं आई थी. फिर भी दोनों ने अलग होने का फैसला क्यों लिया , ये तो वहीं जाने.

 

Tags: धनुष, नागा चैतन्य, नागार्जुन, प्रभु देवा,
Exit mobile version