Custody
Custody

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) पिछले काफी समय से अपनी फिल्म कस्टडी (Custody) को लेकर सुर्खियों में थे। हालांकि उनकी फिल्म कस्टडी बीते बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की इस फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था।

हालांकि फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो लोगों ने इसे काफी ज्यादा पसंद किया। नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की फिल्म कस्टडी (Custody) के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि दर्शकों ने फिल्म कस्टडी को अपना बेशुमार प्यार दिया है।

भारत और इंग्लैंड के Test Match में भारतीय फैंस के साथ एक शख्स ने कर दी गंदी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Naga Chaitanya की Custody ने बॉक्स आफिस पर की धुंआधार कमाई

ओपनिंग डे पर नागा चैतन्य की फिल्म कस्टडी ने शानदार कलेक्शन किया है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, नागा चैतन्य की फिल्म कस्टडी ने पहले दिन यानी शुक्रवार को सभी भाषाओं में 3.20 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

वहीं उम्मीद की जा रही है कि नागा चैतन्य की फिल्म कस्टडी वीकेंड पर और भी अच्छी खासी कमाई करने वाली है। फिल्म का निर्देशन वेंकटेश प्रभु ने किया है। फिल्म कस्टडी में नागा चैतन्य के अलावा कृती शेट्टी, अरविंद स्वामी और प्रियामणि जैसे कलाकार है लीड रोल में नजर आए हैं। नागा चैतन्य की पहली तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में बनी कस्टडी फिल्म को श्रीनिवास चित्तूरी ने प्रोड्यूस किया है।