फिल्म इंडस्ट्री से आई बहुत बुरी खबर, दिग्गज डायरेक्टर Mohan Maharishi का हुआ निधन

mohan maharishi

फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात यह है कि मशहूर अभिनेता, डायरेक्टर और नाटककार मोहन महर्षि (Mohan Maharishi) का निधन हो गया है। मोहन महर्षि (Mohan Maharishi) 83 साल के थे और वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के निदेशक भी रह चुके हैं। मोहन महर्षि (Mohan Maharishi) के निधन की जानकारी अभिनेता पंकज झा कश्यप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि मोहन महर्षि (Mohan Maharishi) ने मंगलवार सुबह अंतिम सांसे ली।

Samantha Ruth Prabhu की फिल्म Shaakuntalam देखने के बाद आया लोगों का रिएक्शन, बॉलीवुड का फिर उड़ा मजाक

डायरेक्टर Mohan Maharishi का हुआ निधन

रंगमंच पर 6 से अधिक दशक गुजार चुके मोहन महर्षि का जाना कला जगत के लिए अपूर्ण छति है। खासकर भारतीय रंगमंच की दुनिया में उनकी कमी शिद्दत से महसूस होगी। अगर हम बात करें मोहन महर्षि की तो उन्होंने अपना करियर 1955 में ऑल इंडिया रेडियो से किया था और इसके बाद उन्होंने कई फिल्म और नाटक का निर्देशन किया और उसमें अभिनय भी किया है।

मोहन महर्षि को क्रांतिकारी नाटकों के लिए जाना जाता था। जिसमें आइंस्टीन राजा की रसोई, विधोत्तमा और सांप सीढ़ी शामिल है। मोहन महर्षि के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई, कई कलाकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।