Met Gala 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने पहना 240 करोड़ का नेकलेस, जानिए क्या है इसकी खासियत

By Sameeksha dixit On May 4th, 2023
Met Gala 2023

Met Gala 2023: प्रियंका चोपड़ा को स्टाइल आइकॉन कहा जाता है और वो इस बात को हमेशा प्रूव भी करती नज़र आती रहती हैं. बता दें की, मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) में कई हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड स्टार ने अपनी छाप छोड़ी हैं. जिसमें से एक प्रियंका चोपड़ा भी हैं. प्रियंका के 240 करोड़ के नेकलेस की भी तारीफ हो रही थी. इसके साथ ही आइए बताते हैं इस महंगे नेकलेस की क्या खासियत है.

Met Gala 2023 में छाया प्रियंका चोपड़ा के नेकलेस का जलवा

मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) में कई बड़े स्टार नज़र आए. जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ नज़र आई. प्रियंका ने ब्लैक रंग का ड्रेस पहना हुआ था और उनके पति निक ने ब्लैक रंग का ब्लेजर वाइट शर्ट के साथ पहना हुआ था. दोनों कपल बेहद ही प्यारे लग रहे थे.

इसी के साथ प्रियंका के नेकलेस ने खूब सुर्खियां बटोरी. प्रियंका चोपड़ा के नेकलेस की कीमत 240 करोड़ रूपये बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक,  इस नेकलेस की कीमत लगभग 25 मिलियन डॉलर हैं जोकि इंडियन 204 करोड़ रूपए हैं. ये 11.6 कैरट डायमंड सेट Bulgari ब्रांड का हैं. इसके आलावा इस नेकलेस का नाम ‘Bulgari Laguna Blu’ है.

आलिया भट्ट ने किया मेट गाला में किया डेब्यू तो फैन बोले ‘लग रही है परी’

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) में अपना डेब्यू किया है. आलिया मेट गाला में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी. बता दें की, एक्ट्रेस ने रेड कारपेट की तमाम फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की जिसे हर किसी ने खूब पसंद किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मम्मी बन चुकी आलिया भट्ट ने प्रबल गुंरूग की डिजाइनर ड्रेस पहनी हुई थी. आलिया की फिटनेस की भी खूब चर्चा हो रही थी. इसी के साथ आलिया की फोटो सामने आते ही एक यूजर ने लिखा की, ‘आलिया बिलकुल परी लग रही हैं’.

 

ये भी पढ़ें: Met Gala 2023: मेट गाला में अपने पति निक के साथ नज़र आई प्रियंका चोपड़ा, अपनी बोल्डनेस से छुड़ाए पसीने

 

Tags: आलिया भट्ट, निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, मेट गाला 2023, मेट गाला लुक,