Met Gala 2023: मेट गाला में अपने पति निक के साथ नज़र आई प्रियंका चोपड़ा, अपनी बोल्डनेस से छुड़ाए पसीने

By Sameeksha dixit On May 2nd, 2023
Met Gala 2023

Met Gala 2023: मेट गाला 2023 की शुरुवात हो चुकी है. रेड कारपेट पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हसीनाए अपना जलवा दिखा रही हैं. ऐसे इंडियन सिनेमा की देसी गर्ल अपने पति निक जोनस के साथ नज़र आई. उनकी तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने काफी चौकाने वाले रिएक्शन दिए. आइए जानते हैं की प्रियंका ने मेट गाला में क्या पहना हुआ था.

Met Gala 2023 हॉट प्रियंका चोपड़ा का दिखा जलवा, हॉलीवुड अभिनेत्रियां भी लगी फीकी

प्रियंका चोपड़ा जोनस वैसे तो अक्सर अपना जलवा दिखाती ही रहती हैं. उनकी बोल्डनेस और हॉटनेस का कोई मुकाबला नहीं कर सकता. प्रियंका कोई भी ड्रेस पहनती हैं तो वो ड्रेस वायरल हो जाती है ऐसे में मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) का आगाज हो चुका है और इस बार ये इवेंट न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है.

बता दें की, मेट गाला में प्रियंका ब्लैक कलर के सेक्सी कॉस्ट्यूम में दिखी. मेट गाला में वो अपने पति निक जोनस के साथ आई थी जहां पर रेड कारपेट पर उन्होंने तापमान ही बढ़ा दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार मेट गाला (Met Gala 2023) की थीम “कार्ल लेगेरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी” रखी गई है.

पति निक के साथ ट्विनिंग करती नज़र आई प्रियंका

मेट गाला (Met Gala 2023) को बड़ा इवेंट माना जाता है और प्रियंका ने भी हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है. उनकी खूबसूरती और स्टाइल की तारीफ तो होती ही रहती है. लेकिन इस बार उन्होंने अपने पति निक के साथ ट्विनिंग की है.

जानकारी के लिए बता दें की, प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउट पहना था तो वहीं उनके पति और सिंगर निक जोनस ने ब्लैक ब्लेजर के साथ वाइट शर्ट पहनी हुई थी.

 

ये भी पढ़ें: जब एक छोटी ड्रेस के कारण ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, काफी वायरल हुआ था नया लुक

Tags: निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, मेट गाला 2023,