मनोज तिवारी ने 51 साल की उम्र में की थी दूसरी शादी, अब हैं 3 बेटियों के पिता, पत्नी संग वायरल होती हैं फोटोज

By Tanu Chaturvedi On March 31st, 2023
मनोज तिवारी

भोजपुरी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले मनोज तिवारी के चर्चे भोजपुरी इंडस्ट्री में बतौर एक्टर और सिंगर काफी रहे हैं। मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर काम कर रहे हैं। अपनी राजनीति के दम पर भी उनकी अच्छी पहचान है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं उनकी पर्सनल लाइफ की। मनोज तिवारी हाल ही में वह तीसरी बात पिता बने हैं। वह दो बार शादी कर चुके हैं।

आपको बता दें कि मनोज तिवारी का पैतृक गांव बिहार के कैमूर जिले में है। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से फिजिकल एजुकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उनकी फिल्म “ससुरा बड़ा पैसा वाला” ने अपने रिलीज के साल हिंदी फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उसी के बाद भोजपुरी फिल्मों के दर्शकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई।

हाल ही में बने हैं पिता

मनोज तिवारी साल 2020 में सुरभि तिवारी से शादी की थी। उसी साल उनकी पहली बेटी हुई। 12 दिसंबर 2022 को मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने। इस बार भी उनकी बेटी हुई। उन्होंने सुरभी से 51 साल की उम्र में दूसरी शादी की थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

हर साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रही हैं।  सुरभि से शादी करने के बाद उनकी एक बेटी हुई, जिसका नाम सान्विका है। इसका वीडियो मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी। इस वीडियो में मनोज अपनी नन्ही परी को हाथों में लेकर घर में प्रवेश करते नजर आए। वह पत्नी के साथ अक्सर फोटो पोस्ट करते रहते हैं। उन्हें 51 साल की उम्र में प्यार हो गया और उन्होंने शादी की ये खबर फैंस के लिए काफी एक्साइटमेंट भरी थी।

पहली पत्नी से हो गया तलाक

मनोज तिवारी ने साल 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी, उनसे एक बेटी भी है लेकिन दोनों को रिश्ता बहुत अच्छा नहीं चल सका और दोनों ने तलाक ले लिया था।

Tags: मनोज तिवारी, मनोज तिवारी की पत्नी, मनोज तिवारी की बेटी, सुरभि तिवारी,