Manoj Bajpayee ने पहली बार अपनी फिटनेस को लेकर किया सबसे बड़ा खुलासा, 14 साल से नहीं किया डिनर

By Deepansha kasaudhan On May 12th, 2023
Manoj Bajpayee

मनोज बाजपाई (Manoj Bajpayee) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे शानदार अभिनेता हैं। उनकी हर एक फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से उनके चाहने वाले इंतजार करते हैं। मनोज बाजपाई (Manoj Bajpayee) ने अब तक जितनी भी फिल्मों में काम किया है, लोगों ने इसे काफी ज्यादा पसंद किया है। आपको बता दें कि मनोज बाजपेई (Manoj Bajpayee) बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए कलाकारों की लिस्ट में आते हैं। अपने शानदार अभिनय के अलावा मनोज बाजपेई (Manoj Bajpayee) अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं।

बॉलीवुड के इन 4 हिन्दू अभिनेताओं ने की मुस्लिम लड़कियों से शादी, जानिए कौन-कौन है लिस्म में शामिल

Manoj Bajpayee का सबसे बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि मनोज बाजपेई 54 साल के हैं लेकिन उनकी फिटनेस देखकर ऐसा लगता है कि वो अभी महज 30 साल के ही हैं। हाल ही में अभिनेता मनोज बाजपाई ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। मनोज बाजपाई ने बताया कि उन्होंने पिछले 14 सालों से डिनर नहीं किया है और वह भूख मिटाने के लिए खूब सारा पानी पीते हैं।

हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान मनोज बाजपेई ने अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए बताया कि, उन्होंने पिछले 14 साल से डिनर नहीं किया है, जिसकी वजह से वह आज काफी फिट है। एक्टर ने यह भी बताया कि, इसकी प्रेरणा उनको अपने दादाजी से मिली थी।

मनोज बाजपेई ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, उनके दादाजी बुजुर्ग होने के बावजूद काफी दुबले पतले और फिट थे। उनको देखकर ही मनोज बाजपाई ने खुद को फिट रखने के बारे में सोचा और यह फैसला किया। उन्होंने तय किया कि, वह भी सिर्फ वही चीज खाएंगे जो उनके दादाजी खाते थे। रूटीन को अपनाने के बाद मनोज बाजपेई का वजन खुद कंट्रोल आ गया।

मनोज बाजपेई ने बताया कि, रात को भूख मिटाने के लिए वह पानी पीते हैं और हेल्दी बिस्किट खाते हैं। यही वजह है कि आज मनोज बाजपेई फिटनेस में यंगस्टर्स को भी कड़ी टक्कर देते हैं। अभिनेता ने बताया कि, लंच के बाद मेरे घर का किचन बंद हो जाता है। किचन में तभी कुछ बनता है जब हमारी बेटी हॉस्पिटल से आती है।

Tags: फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड, मनोज बाजपेई,