इतिहास रचने की तैयारी में Sunny Deol, Gadar 2 में ये अभिनेता निभाएगा खुंखार विलेन का रोल, लेगा अमरीश पुरी की जगह

By Deepansha kasaudhan On February 12th, 2023
Sunny Deol

बॉलीवुड (Bollywood) के एक्शन सुपरस्टार अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) एक बार फिर से इतिहास रचने की तैयारी कर रहे है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) की ब्लॉकबस्टर ऐतिहासिक फिल्म गदर (Gadar) का सीक्वल बन रहा है। जिसका अधिकारिक तौर पर ऐलान काफी समय पहले ही सनी देओल (Sunny Deol) और फिल्म गदर 2 (Gadar 2) के मेकर्स ने कर दिया था।

अब फिल्म को लेकर हर रोल नई नई खबरें सामने आ रही है। सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) के किरदार के अलावा एक और नाम है जिसकी चर्चा इस वक्त हो रही है, वो है ​गदर 2 (Gadar 2) के विलेन की।

Manish Wadhwa निभा सकते हैं विलेन का किरदार

खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि सनी देओल की फिल्म गदर 2 में विलेन की एंट्री हो चुकी है। इस बार भी फिल्म में विलेन का रोल काफी दमदार और खुंखार होने वाला है। फिल्म में विलेन का किरदार एक दमदार अभिनेता निभाने वाले हैं जिसका नाम मनीष वाधवा है। जिनको आपने हाल ही में रिलीज हुई शाहरूख खान की फिल्म पठान में देखा है। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक गदर 2 के मेकर्स की ​तरफ से मनीष वाधवा की एंट्री पर अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Sunny Deol की गदर 2 इस साल होगी रिलीज

अगर हम बात करें गदर 2 फिल्म की तो इसमे लीड रोल में सनी देआल के साथ अमीषा पटेल नजर आएंगी। इसका निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे है। ये फिल्म इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। गदर 2 फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर का सीक्वल है। जिसने बॉक्स आफिस पर रिलीज के बाद इतिहास रचा था।

ये भी पढ़े:सिर से लेकर पांव तक कर्ज में डूबे हैं सुपरस्टार Sunny Deol, घर में ऐसे कर रहे हैं गुजारा

Sunny Deol और उनकी बहन ईशा देओल के बीच है 36 का आंकड़ा, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

Bollywood के ये 5 सुपरस्टार Sunny Deol से रहते हैं काफी नाराज, इतनी तगड़ी दुश्मनी आज भी नहीं भूले

Tags: manish wadhwa, अमीषा पटेल, गदर 2, मनीष वाधवा, सनी देआल,