अपने लोकगीतों से मालिनी अवस्थी को मिली खास पहचान, इस व्यक्ति को देती हैं अपनी सफलता का श्रेय

By Tanu Chaturvedi On March 8th, 2023
मालिनी अवस्थी

मालिनी अवस्थी यूपी बिहार के लोकगीत, पारंपरिक संगीत गायिका हैं। फैंस उनको और उनकी गायिका को काफी पसंद करते हैं। आज उनको किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वो अपनी आवाज सेसभी के दिलों पर राज करती हैं लेकिन आज आप जिस मालिनी को जानते हैं, उनका सफर इतना आसान नहीं रहा है।

इनसे ली संगीत की शिक्षा

मालिनी अवस्थी बनारस की लोकगायिका हैं। मालिनी अवस्थी बनारस की मशहूर गायिका हैं। उन्होंने शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी के संगीत की शिक्षा ली और फिर संगीत में आगे बढ़ने का मौका मिला। एक इंटरव्यू के दौरान मालिनी अवस्थी ने कहा था कि शादी के बाद उनके पति और ससुर ने उन्हें गाने और अपनी मंडली के साथ परफॉर्म करने के लिए कभी रोका नहीं, इसी वजह से आज वो इतनी बड़ी गायिका बन पाईं। उन्हें कई रिएलिटी शोज में भी गाते देखा गया है। मालिनी अवस्थी छठ पूजा के गाने, सावन की कजरी, शादी, लगन और गोदभराई के कई लोकगीतों के कारण फेमस हैं।

उत्तर प्रदेश से है गहरा नाता

मालिनी अवस्थी का जन्म उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी 1967 में हुआ था। उनकी शादी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी से हुई थी। हाल ही में उन्होंने कहा कि वो कई सालों से एक गाना सइंया मिले लड़कइंया में का करूं गाती आ रही हैं। उनके इस गाने को म्यूजिक कंपोजर संदेश शानडालिया ने एक फिल्म के लिए भी रिकॉर्ड किया।

मालिनी अवस्थी फिलहाल ओटीटी शो के लिए भी एक गाना उन्ही के साथ रिकॉर्ड कर रही हैं, वहीं उनको लगता है कि वह फिल्मों के लिए बहुत कम गाने गाती है, वहीं, वो पारंपरिक गीतों को कंटेपररी म्यूजिक के साथ गाती हैं, जो उनका पेशन है और इसे वो काफी पसंद भी करती हैं।उनका मानना है कि पारंपरिक और लोकगीतों को गाना और उन्हें बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी है, जिसे वो बखूबी निभा रही हैं।

 

Tags: मालिनी अवस्थी, मालिनी अवस्थी के गाने,