इवेंट में पहुंची Malaika Arora को फैंस ने घेरा, एक शख्स ने दिया धक्का, वायरल हो रहा वीडियो

By Deepansha kasaudhan On April 28th, 2023
malaika arora

इसमे कोई दो राय नहीं है कि, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। वह 49 साल की उम्र में भी काफी ज्यादा है फिट लगती है और वह बॉलीवुड की कई यंग अभिनेत्रियों को भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती से मात देती हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फिटनेस के साथ-साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी मशहूर है। उन्होंने फिल्मों में बतौर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) तो काम नहीं किया है, लेकिन अपने डांस से वह छैया छैया गर्ल के नाम से जरूर मशहूर है।

Malaika Arora ने अर्जुन कपूर से शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कब करने वाली हैं वो शादी

Malaika Arora को फैंस ने घेरा

जब भी मलाइका अरोड़ा रैंप पर वॉक करती हैं तो स्टेज पर आग लगा देती हैं। अब इसी बीच अभिनेत्री हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में पहुंची थी। इस इवेंट में वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह काफी असहज महसूस कर रही हैं। बता दें कि, मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर के सिमरी गाउन में पहुंची थी। इस दौरान मीडिया से बातचीत की और उसके बाद उन्होंने फैंस के साथ मीटिंग की। मलाइका अरोड़ा ने फैंस को निराश नहीं किया और सभी के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई।

मलाइका अरोड़ा को शख्स ने दिया धक्का

अभिनेत्री जैसे ही फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवा रही थी। तभी धीरे-धीरे भीड़ काफी ज्यादा बढ़ती चली गई और उसी बीच सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद थे। लेकिन भीड़ ने मलाइका को कुछ इस कदर घेर लिया कि अभिनेत्री का वहां से निकलना दूभर हो गया और वह चारों तरफ फैंस के बीच फंसी नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अभिनेत्री को धक्का मारते हुए भी दिखाई दे रहा है। मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग मलाइका के सपोर्ट में भी नजर आ रहे हैं।

Tags: मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया,