Malaika Arora की फिटनेस को देखकर नहीं लगता कि वो 19 साल के बेटे की हैं मां, जिम लुक में हॉट लगती हैं Arjun Kapoor की गर्लफ्रेंड

By Deepansha kasaudhan On May 24th, 2023
Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। हालांकि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को अपनी फिटनेस बरकरार रखने के लिए जिम में कमरतोड़ एक्सरसाइज भी करनी पड़ती है। वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा सतर्क हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

अब इसी बीच मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक ताजा वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) वर्कआउट करते हुए एक गलती कर बैठती है, जिसे देखने के बाद फैंस बोले मजे तो जिम ट्रेनर के हैं।

अब इस सिंगर के साथ Malaika Arora की दिखी नजदीकियां, अर्जुन कपूर को क्या कर दिया साइड

Malaika Arora का वर्कआउट वीडियो वायरल

मलाइका अरोड़ा ने कई बार अपने वर्कआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे देखने के बाद फैंस के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मलाइका अरोड़ा का भी ताजा वीडियो सामने आया है। जिसे उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि, मलाइका अरोड़ा अपने जिम ट्रेनर के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा अपने इस वीडियो में बड़ी आसानी से अपनी पूरी बॉडी को स्ट्रेच करती दिखाई दे रही है। उनके शरीर का लचीलापन देखकर तो फैंस भी हैरान है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मलाइका अरोड़ा 45 प्लस है।

50 की होने वाली हैं Malaika Arora

बता दे कि मलाइका अरोड़ा 50 साल की होने वाली है लेकिन इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती और फिटनेस देख कर फैंस भी हैरान रहते हैं कि वह कैसे इस उम्र में अपने आप को इतना फिट रख लेती है। हालांकि इसके लिए वो जिम में खूब पसीना बहाती है। अगर हम बात करें मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ की तो वो इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही है और उनके साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर चुकी है।

Tags: अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा,