बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस अपने पति से तलाक के बाद अकेले ही बिता रही है अपना जीवन, 2 ने तो कैंसर से लड़ी जंग
बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस अपने पति से तलाक के बाद अकेले ही बिता रही है अपना जीवन, 2 ने तो कैंसर से लड़ी जंग

बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में लव अफेयर, शादी और तलाक जैसी चीज़ों का होना काफी आम बात है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में कब क्या हो जाए कुछ पता नहीं होता है. बॉलीवुड में कई ऐसे कपल भी रहे है, जिन्होंने अपनी शादी एक लंबे समय तक निभाई और फिर एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया. आज हम आपको ऐसे ही कुछ ऐसी  BOLLYWOOD एक्ट्रेसस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को छोड़कर सिंगल जीवन जीने का फैसला किया. आज ये सभी एक्ट्रेसस अकेली अपनी खुशहाल जिंदगी जी रही है.

करिश्मा कपूर(KARISHMA KAPOOR)

करिश्मा कपूर बॉलीवुड जगत की मशहूर अदाकारा है. इन्होंने कई हिट फिल्मों जैसे- राजा हिन्दुस्तानी , बीवी नंबर वन, हीरो नंबर वन , हम साथ-साथ और कुली नंबर वन में काम किया है.  करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी. लेकिन साल 2016 में दोनों का रिश्ता डगमगाने लगा, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से तलाक लेने का फैसला किया. अब करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ अकेली ही रहती है. वो अपने बच्चो से काफी ज्यादा प्यार करती है.

मलाइका अरोड़ा (MALAIKA ARORA)

मलाइका अरोड़ा का नाम बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसस में शुमार है. आपको बता दें मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी करी थी.  मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का नाम बॉलीवुड के आइडल कपल में लिया जाता था. लेकिन किसी को क्या पता था कि इन दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है.

अभी कुछ समय पहले ही दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया और तलाक ले लिया.  अब मलाइका अपने बेटे के साथ रहती है. अभी फिलहाल मलाइका बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही है. दोनों साथ में काफी खुश भी है.

संगीता बिजलानी(SANGEETA BIJLANI)

अपने दौर की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है संगीता बिजलानी. इन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. आपको बता दें संगीता ने क्रिकेटर अजरूद्दीन से शादी रचाई थी. लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2010 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया.अब एक्ट्रेस अकेले ही अपनी लाइफ जी रही है.

महिमा चौधरी(MAHIMA CHAUDHARY)

महिमा चौधरी का नाम भी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसस में से एक है. इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत परदेश फिल्म से की थी. इसके बाद इन्होंने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया.  साल 2006 में महिमा ने बॉबी मुखर्जी से शादी रचा ली थी. लेकिन शादी के कुछ ही वक्त बाद दोनों के बीच अनबन स्टार्ट हो गई थी. इन्होंने शादी के कुछ ही साल बाद  एक दूसरे से तलाक ले लिया था. महिमा अब अपने बच्चों के साथ अकेले ही रहती है.

मनीषा कोइराला(MANISHA KOIRALA)

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का नाम भी शामिल है. इन्होंने बिजनेसमैन सम्राट दहल के साथ शादी की थी. शादी के दो साल बाद ही दोनों का रिश्ता कमजोर पड़ने लगा और  दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया था.  जिसके बाद से वो अकेले ही जीवन जी रही है. बता दें एक्ट्रेस मनीषा काफी समय से बॉलीवुड से दूर है.