बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी को नहीं मिल रह है काम, कभी बॉलीवुड में किया करती थी राज

By Vaishali shukla On May 19th, 2022
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी को नहीं मिल रह है काम, कभी बॉलीवुड में किया करती थी राज

महिमा चौधरी 90 के दशक की जानी- मानी एक्ट्रेसस में से है. बता दे महिमा चौधरी मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी है. मिस इंडिया का ख़िताब हासिल करने के बाद एक्ट्रेस महिमा कुछ टीवी ऐड में नज़र आई थी. महिमा चौधरी का पेप्सी ऐड काफी ज्यादा मशहूर हो गया था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन आज महिमा ना जाने कहाँ गायब हो गई है. आज हम आपको महिमा चौधरी से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे है .

इस फिल्म से किया था बॉलीवुड़ में डेब्यू

आपको बता दे एक्ट्रेस महिमा ने बॉलीवुड में साल 1997 में रिलीज फिल्म ‘परदेस’ से अपना डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान भी दिखाई दिए थे. इस फिल्म के लिए महिमा ने फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी जीता था.  ‘परदेस’ बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी.  लेकिन उस फिल्म के बाद उनका करियर ज्यादा ऊंचाईयों पर नहीं जा पाया. महिमा चौधरी दाग: द फायर, प्यार कोई खेल नहीं, कुरुक्षेत्र, और ओम जय जगदीश जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी है.

टूट गया था 6 साल का रिलेशनशिप

बता दे एक्ट्रेस महिमा अपने अफेयर की खबरों को लेकर काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में रही थी. महिमा चौधरी का नाम टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ जोड़ा गया था. दोनों करीब 6 साल तक एक दुसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. लेकिन यह रिश्ता आगे नहीं जा पाया और उनका ब्रेकअप हो गया था. लिएंडर से ब्रेकअप के बाद उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि लिएंडर पेस एक अच्छे टेनिस प्लेयर हैं, लेकिन वह एक अच्छे इंसान नहीं है क्योंकि उन्होंने मुझे धोखा दिया है.

कई फिल्मों में काम करने के बाद भी महिमा ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाई. बता दें महिमा चौधरी की आखिरी फिल्म मुंबई गैंगस्टर थी जो की साल  2019  में आई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी थी.

Tags: परदेश, महिमा चौधरी, शाहरुख़ खान,
Exit mobile version