बेटी Alia Bhatt की शादी में इमोशनल हुए पापा महेश, दामाद के नाम की लगाई मेहंदी

जन्मो जन्म के लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) एक साथ हो गए हैं। बीते दिन दोनों ने सात फेरे लिए आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर हो चुकी है और सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत फोटो भी शेयर कर चुकी हैं। शादी की तस्वीरें सामने आते ही हर जगह उनकी ही चर्चा में हो रही हैं। 13 अप्रैल से ही उनके घर में शादी के फंक्शन शुरू हो गए थे।13 अप्रैल को उनका मेहंदी फंक्शन पूरा हुआ, जिसमें कपूर परिवार के साथ भट्ट परिवार और उनके करीबी रिश्तेदार भी शामिल हुए। अब मेहंदी फंक्शन में महेश भट्ट ने एक ऐसा काम किया, जिसके बाद सभी का ध्यान उनकी तरफ चला गया।
बेटी संग पिता ने लगाई दामाद के नाम की मेहंदी
आलिया ने रणबीर के नाम की मेहंदी लगाई। इसमें खास बात यह है कि महेश भट्ट ने अपने हाथ पर कोई मेहंदी का डिजाइन नहीं बनवाया बल्कि अपने प्यारे दमाद रणबीर कपूर का नाम लिखवाया है।
जी हां महेश भट्ट ने हाथों में रणबीर के नाम की मेहंदी रचाई। बेटी की मेहंदी में महेश भट्ट बहुत इमोशनल हो गए ।
सोशल मीडिया पर उनकी मेहंदी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है,जिस पर रणबीर का नाम लिखा दिखाई दे रहा हैय़ महेश के साथ उनका जेस्चर काफी जच रहा है। लोग उनकी काफी प्रशंसा भी कर रहे हैं।
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर का लिखवाया नाम
तो वहीं आलिया और रणबीर की मेहंदी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अपने हाथों में नीतू कपूर ने भी पति ऋषि कपूर का नाम लिखवाया, तो वहीं करिश्मा कपूर ने पैर में मेहंदी के टैटू बनवाया। खबरों की माने तो आलिया की मेहंदी में करण जौहर भी काफी इमोशनल हो गए थे और उनकी आंखों से आंसू झलक पड़े थे।
इसे भी पढ़ें-ALIA-RANBIR WEDDING: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी में नजर आयेंगे ये बड़े सितारे, पूरी गेस्टलिस्ट अब आई सामने
Tags: आलिया भट्ट, रणबीर कपूर,