लवीना लोध ने लगाए महेश भट्ट पर बहुत बड़े इल्जाम, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

By Tanu Chaturvedi On April 4th, 2023
लवीना लोध

महेश भट्ट का नाम कई कॉनट्रोवर्सीज में लिया जाता है। महेश भट्ट का नाम सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के दौरान भी लिया गया था। महेश भट्ट पर ड्रग्स सप्लाई की का इल्जाम लगाते हुए लवीना लोध ने कुछ बातें कहीं हैं, आइए आपको बताते हैं ये बात…

लवीना लोध ने कही ये बात

महेश भट्ट के चौंकाने वाले खुलासे के एक वीडियो में लवीना ने कहा, “मैं महेश भट्ट के भतीजे सुमित सभरवाल की पत्नी हूं। मैंने सुमित के साथ तलाक के लिए अर्जी दी क्योंकि मुझे पता चला कि वह और महेश भट्ट एक साथ ड्रग्स और लड़कियों की सप्लाई कर रहे थे। महेश भट्ट इस इंडस्ट्री के असली डॉन हैं जो इस पूरे नेटवर्क को कंट्रोल करते हैं। अगर वे उनका पालन नहीं करते हैं तो वे लोगों के लिए जीवन हराम कर देते हैं।

महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस वीडियो पोस्ट पर लवीना लोध ने लिखा, “मुझे महेश भट्ट और उनके परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। प्लीज सपोर्ट करें।” वीडियो पोस्ट पर फैंस ने अलग अलग तरह के रिएक्शन दिए हैं।

कौन हैं लवीना लोध

लवीन लोध की शादी पहले महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी। लवीना सबसे पहले रियलिटी शो ‘सिने स्टार्स की खोज’ में आईं थी। यहीं से फिल्मों की दुनिया में उन्होंने कदम रखा। इस शो के बाद उन्हें अपना पहला प्रोजेक्ट मिला। यहीं से शोब‍िज की दुनिया में उन्होंने कदम रखा। इस शो के बाद लवीना को अपना पहला प्रोजेक्ट मिला। उन्हें कन्नड़ फिल्म ‘निर्दोषी’ में रोल मिला। उन्होंने बॉलीवुड और जैज डांस में ट्रेनिंग ली है। चार साल पहले 2016 में लवीना स्वच्छ भारत अभ‍ियान के तहत एक शॉर्ट फिल्म में नजर आईं थी। इस प्रोजेक्ट का नाम है हम में है दम।

Tags: महेश भट्ट, लवीना लोध, सुमित सभरवाल,
Exit mobile version