बॉलीवुड फिल्म भूल भूलैया 2 से पहले भी इन 5 फिल्मों के सीक्वल रह चुके है सुपरहिट, जानिए पूरी लिस्ट

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन(KARTIK ARYAN) और कियारा अडवानी(KIYARA ADWANI) की फिल्म भूल भूलैया 2 इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है. आपको बता दें फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. पिछले पांच दिनों में फिल्म 76.27 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. निर्देशक अनीस बज्मी के द्वारा बनी ये फिल्म एकदम हिट साबित हु है. बता दें भूल भूलैया 2 फिल्म भूल भूलैया का सिक्वल है.
अगर दर्शकों के बेहतरीन रिस्पांस की बात करें ये पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी फिल्म का सीक्वल इतना हिट साबित हुआ हो. इससे पहले भी बॉलीवुड के कई सारी फिल्म के सिक्वल सुपरहिट रह चुके है. आज हम आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी फिल्मों के सिक्वल के बारें में बताने जा रहे है, जिनको दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया.
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
फिल्मों के सिक्वल हिट होने की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है. बॉलीवुड के आर माधवन और कंगना रनौत की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’. ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी. आनंद एल राय के द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लोगो ने काफी ज्यादा पसंद किया था. फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स एक रोमांटिक-कॉमेडी है. इस फिल्म के पहले पार्ट को भी दर्शकों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था. वहीँ अगर बात करें इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस के कुल कलेक्शन की तो ये लगभग 150.8 करोड़ रूपये का था.
धूम 2
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बॉलीवुड की फिल्म धूम 2 है. ये फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में ऋतिक रोशन, बिपासा बसु, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अहम किरदार निभाया है. बता दें ये फिल्म भी काफी ज्यादा हिट साबित हुई थी. साथ ही फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थे. इस फिल्म के निर्देशक संजय गढ़वी थे. धूम 2 फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था.इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 86 करोड़ की कमाई अपने नाम की थी.
फिर हेरा फेरी
बॉलीवुड फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ साल 2000 की सबसे हिट फिल्मों में से एक मानी गई है. इसीलिए इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने अहम रोल प्ले किया था. इस फिल्म का निर्देशन नीरज वोरा के द्वारा किया गया था. इस फिल्म की कॉमेडी को फैंस ने बहुत ज्यादा पसंद किया था. इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस के कुल कलेक्शन की बात करें तो ये 69 करोड़ रूपये के आस-पास था.
लगे रहो मुन्ना भाई
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुई थी. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2006 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को लोगो ने दिल खोलकर अपना प्यार दिया था. साथ ही आज भी लोग इस फिल्म को काफी शौक से देखते है. इस फिल्म का कुल कलेक्शन 74.88 करोड़ रूपये का था.
कृष
बॉलीवुड के मशहूर डांसर और एक्टर ऋतिक रोशन के स्टारर वाली फिल्म ‘कृष’ भी एक सुपरहिट फिल्म साबित हुयी थी. यह फिल्म 2006 में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म के एक्शन सीन्स को देखकर लोग इस फिल्म के दीवाने हो गए थे. बता दें यह फिल्म राकेश रोशन के द्वारा निर्देशित थी. कृष ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता की ऊचाईयों को हासिल किया था. ऋतिक रोशन फिल्म में सुपरहिरों के रोल में नज़र आए थे. फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो ये 72.16 करोड़ रूपये का था.
Tags: कृष, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, धूम २, भूल भूलैया 2, लगे रहो मुन्ना भाई,