सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी में कौन है ज्यादा अमीर, हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं कपल

By Tanu Chaturvedi On February 12th, 2023
कियारा आडवानी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी 7 फरवरी को शोदी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की है। दोनों की नेट वर्थ की बात की जाए तो कौन ज्यादा अमीर है इस पर बहस चल रही है। आइए आपको बताते हैं दोनों सितारों से जुड़ी एक बड़ी न्यूज के बारे में…

सिद्धार्थ मल्होत्रा की वर्थ है करोड़ो में

स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले  लगभग 100 सिद्धार्थ मल्होत्रा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वह एक फिल्म के लिए लगभग 7 से 8 करोड़ की मोटी फीस लेते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा   ‘थैंक गॉड’ में आखिरी बार नजर आए थे, फिल्म ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक विज्ञापन के लिए लगभग 3 करोड़ की फीस लेते हैं। बात उनके घर की करें तो ये एक्टर पाली हिल्स में एक आलीशान घर भी है।

कियारा आडवानी के पास है इतनी संपत्ति

बीतें 2-3 सालों में किसी भी एक्ट्रेस ने कियारा से ज्यादा हिट फिल्में नहीं की हैं। बात अगर कियारा आडवानी की नेट वर्थ की करें तो वह लगभग 25 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। वह कबीर, गोविंदा मेरा नाम, भूल भुलैय्या 2 में नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए कियारा ने 4 करोड़ रुपये भी लिए थे। इसके आलावा वह एक विज्ञापन के लिए डेढ़ से दो करोड़ की फीस लेती हैं।

वायरल हो रही हैं शादी की फोटोज

कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। शादी के बाद का ग्लो कियारा के चोहरे पर साफ दिख रहा था। उन्होंने लाल कलर के सूट के साथ मंगलसूत्र, सिंदूर और हैवी इयरिंग कैरी किया था। शादी में कियारा ने बेबी पिंक कलर का लहंगा पहना था। दोनों के जयमाल की फोटो और वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Tags: कियारा आडवानी, कियारा आडवानी वेडिंग, सिद्धार्थ शुक्ला,
Exit mobile version