Kashmira Shah की नो मेकअप लुक देख कर डर गए लोग, किए अजीबोगरीब कमेंट, जमकर अभिनेत्री को किया ट्रोल

By Satyodaya On October 18th, 2022
Kashmira Shah की नो मेकअप लुक देख कर डर गए लोग, किए अजीबोगरीब कमेंट

कश्मीरा शाह (Kashmira Shah): बॉलीवुड में बहुत ही ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो काफी खूबसूरत है अपने ग्लैमरस लुक की वजह से वह लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए हैं। इन हसीनाओं को और सुंदर बनाने के लिए उनके मेकअप आर्टिस्ट बहुत मेहनत करते हैं। बड़े पर्दे से लेकर शादी इवेंट या किसी पार्टी में अधिकतर अभिनेत्रियों मेकअप की परत पर चढ़ती रहती हैं। यही वजह है कि कई बार उनको बिना मेकअप के पहचान पाना बहुत मुश्किल होता है।

स्टार्स के लिए मेकअप बहुत जरूरी है यह बात आप उन्हीं के अनुसार ही जान सकते हैं कभी-कभी बिना मेकअप लुक की वजह से उनको सोशल मीडिया पर काफी खरी-खोटी सुननी पड़ जाती है।

इसी बीच मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की वाइफ अभिनेत्री कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) हाल में ही लोगों की खरी खोटी सुन चुकी हैं। जी हां कश्मीरा शाह ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह मेकअप करती नजर आ रही हैं। लोगों ने जैसे ही रह वीडियो देखा तो उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया।

शेयर किया लाइव वीडियो

कश्मीरा शाह आए दिन चर्चा में बनी रहती है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी नए-नए वीडियो और फोटो शेयर करती रहती है। ऐसे में ही हाल ही में करिश्मा ने अपने अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नो मेकअप लुक में दिखाई दे रही है। कश्मीरा को पहली नजर में देख कोई पहचान नहीं पाएगा।

बता दें कि कश्मीरा ने हाल ही में 50 साल की उम्र को पार किया है इसके बाद उन्होंने एक इंस्टा लाइव किया जिसके बाद उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया उन्होंने बताया कि उनका मेकअप प्रोसेस क्या है उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट के साथ अपने हेयर स्टाइलिस्ट से भी सबको मिलवाया। पर लोग तो उनके मजाक उड़ाने में लग गए। इस के पीछे से भी कृष्णा भी आएंगे और पूछेंगे इसके मेकअप में कितने पैसे लगेंगे।

लोगों ने किए भयानक कमेंट

कश्मीरा का बिना मेकअप लुक देकर सोशल मीडिया पर लोगों को काफी सारे कमेंट भेज रहे हैं। एक ने लिखा डरा दिया इस रूप में… तो कृष्णा भी डर जाए। तो वही दूसरे ने लिखा आप बिना मेकअप चंकी पांडे लग रही हैं। तीसरे ने कमेंट किया क्यों बच्चों को डरा रही हो। एक अन्य ने लिखा भी कहा था तो किसी ने उन्हें भूत कहा।

 

ज्ञात हो कि साल 2013 में कृष्णा अभिषेक ने कश्मीरा शाह से शादी की थी। कृष्णा और अभिषेक ने लव मैरिज की दोनों कुछ समय लिव इन में रहे। उसके बाद कृष्णा ने अपने से 12 साल बड़ी कश्मीरा से शादी की। सेरोगेसी के माध्यम से माता पिता बन चुके हैं। इसके पहले कश्मीर उस समय निशाने पर आई थी जब उन्होंने बिग बॉस में आए साजिद खान को सपोर्ट कर दिया था। जिन पर 9 से ज्यादा लड़िकयों ने मीटू के तहत आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें-Kapil Sharma ने नशे की हालत में इन 5 अभिनेत्रियों से किया गंदा व्यवहार, लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल

Tags: कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक,
Exit mobile version