करिश्मा कपूर की सौतन हैं बला की खूबसूरत, उसके आगे तो फेल हैं करीना कपूर और आलिया भट्ट

By Tanu Chaturvedi On February 8th, 2023
करिश्मा कपूर (प्रिया सचदेव)

अभिनेत्री करिश्मा कपूर लोलो के नाम से फेमस हैं। वह फिलहाल फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपनी बहन करीना कपूर के साथ कई बार पार्टीज में स्पॉट की जाती हैं। करिश्मा कपूर की शादी संजय कपूर के साथ 2003 में हुई थी लेकिन दोनों का तलाक 2016 में हो गया था। शादी के बाद करिश्मा ने एक बेटी और बेटे को जन्म दिया। हालांकि दोनों कुछ समय ही साथ रहे।

तलाक के समय करिश्मा ने संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए। तलाक के बाद संजय कपूर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं, उन्होंने जिससे दोबारा शादी की है, वो हैं उनकी गर्लफ्रैंड प्रिया सचदेवा जो सुंदरता के मामले में बड़ी बड़ी अदाकाराओँ को फेल कर देती हैं।

इस मॉडल से की थी शादी

बिजनेसवुमन और मशहूर मॉडल प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) से दूसरी शादी कर ली है। दोनों साथ में खुश हैं। खबरों की मानें तो बीते समय कुछ खबरें सामने आई थी। इसमें बताया गया था कि करिश्मा कपूर बहुत जल्द दूसरी शादी करने वाली है और मुंबई स्थित बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल से उनका रिलेशन है। दोनों एक साथ कई जगह दिखाई देते हैं। दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। दोनों बच्चे पिता के साथ ही रहते हैं।

कौन हैं एक्ट्रेस प्रिया सचदेव

प्रिया सचदेव मॉडल और एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। प्रिया ने 1999 में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लंदन (UCL) से बिजनेस मैनेजमेंट के साथ डबल मेजर मैथमेटिक्स भी किया है। सचदेव ने अपने करियर की शुरुआत एक निवेश बैंकिंग विश्लेषक के रूप में की थी। प्रिया सचदेव ने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम किया और यश चोपड़ा की फिल्म ‘नील’ एन ‘निक्की’ में भी नजर आई थीं। प्रिया सचदेव सोना ग्रुप की समूह निदेशक हैं। वह सोना ऑटोकॉम्प होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की प्रबंध निदेशक भी हैं।

Tags: करिश्मा कपूर, प्रिया सचदेव, संजय कपूर,