शादी के वक्त तक Kareena Kapoor को नहीं पता थी Saif की असलियत

शादी के वक्त तक Kareena Kapoor को नहीं पता थी Saif Ali Khan की ये असलियत, पता चलने पर हुई थी हैरान

kareena kapoor

इसमे कोई दो राय नहीं है कि, करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) बॉलीवुड की टॉप कपल्स की लिस्ट में आते हैं। दोनों जिस भी इवेंट में साथ जाते हैं उनकी चर्चा होने लगती हैं। करीना कपूर  (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) कपल्स गोल्स देने का एक भी मौका मिस नहीं करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि दोनों एक दूसरे को सालों तक डेट करने के बाद भी कुछ ऐसी बात हैं जो दोनों एक दूसरे के बारे में नहीं जानते थे।

क्या शादी के बाद Kareena Kapoor ने बदल लिया अपना धर्म, Saif Ali Khan ने किया बड़ा खुलासा

जब Kareena Kapoor को पता चला सैफ का असली नाम

आपको जरूर हैरानी होगी कि शादी के दिन करीना को सैफ के बारे में कुछ ऐसा पता चला जो उनको नहीं पता था। शादी के वक्त तक करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के असल नाम से वाकिफ नहीं थीं। सैफ अली खानर का असली नाम साजिद अली खान पटौदी था लेकिन उन्होंने अपना नाम बदलकर सैफ अली खान कर लिया था। सैफ का असली नाम करीना कपूर को उस वक्त पता चला जब उन्होंने अपनी शादी का मैरिज सर्टिफिकेट देखा था।

सैफ अली खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि, उनके नाम से ‘पटौदी’ हटने की वजह उनके पिता थे। जब भारत में रियासतों का चलन खत्म हुआ तो उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी ने अपने नाम से पटौदी सरनेम को हटा दिया था।

Exit mobile version