जूही चावला संग पापा सनी को लिपटे देख रोने लगे थे करण देओल, अब बताई इसकी वजह
जूही चावला संग पापा सनी को लिपटे देख रोने लगे थे करण देओल, अब बताई इसकी वजह

मुंबई: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर सनी देओल अपनी दमदार आवाज व शानदार डायलॉग के लिए जाने जाते हैं. अभी हाल ही में सनी अपने बेटे करण देओल के साथ कपिल शर्मा के शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे. जहां उन्होंने जूही चावला के साथ रोमांस का एक किस्सा शेयर किया. जिसमें उनके बेटे उन्हें ऐसे देख कर रोने लगते हैं. जानिए पापा को ऐसे क्यों देख रोने लगे थ करण देओल?

सनी देओल को रोमांस करते देख रोने लगे थे बेटे करण देओल

सनी देओल ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान कई दमदार फिल्मों में काम किया हैं.  साल 1984 में फिल्म “बेताब” से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सनी ने कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है, लेकिन उन्होंने कपिल शर्मा के शो पर जूही चावला से जुड़ा हुआ एक किस्सा शेयर किया.

सोशल मीडिया पर इस शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सभी मिलकर खूब मस्ती- मजाक कर रहे हैं. इस दौरान सनी उस समय को याद करते हुए दिख रहे हैं, जब करण देओल अपने पिता को जूही चावला के साथ रोमांस करते हुए देखकर काफी इमोशनल हो गए थे और जोर-जोर से रोने लगे थे.

स्टार सनी बेटे करण के साथ पहुंचे द कपिल शर्मा शो

बता दें सनी देओल और करण देओल दोनों बाप-बेटे की जोड़ी कपिल शर्मा के शो में फिल्म “वेले” का प्रमोशन करने लिए पहुंची थीं. इस फिल्म को अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है और देवेन मुंजाल ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म तेलुगू फिल्म का हिंदी रिमेक है. यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में करण के साथ अभय देओल भी नजर आएंगे.

बता दें कि इस शो में कपिल शर्मा ने सनी से यह सवाल पूछ लिया कि “वह अपने पिता और बेटे के सामने रोमांटिक सीन करने को लेकर कितना सहज महसूस करते हैं?” तो इस सवाल का जवाब देते हुए सनी देओल ने कहा कि “करण छोटा बच्चा था.

 

जब मैं जूही चावला के साथ शूटिंग कर रहा था. एक सीन में मैं जूही चावला को गले लगाता हूं. इस सीन को देखकर करण जोर-जोर से रोने लगता है. अगर हम सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी आने वाली फिल्म “गदर 2” की शूटिंग में व्यस्त हैं, इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में हो रही है. हाल ही में अमीषा पटेल ने सेट की तस्वीर साझा की थी.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *