भगवान पर विवादित टिप्पड़ी करने पर जिस मुनव्वर फारुकी से लड़ पड़ी थीं कंगना रनौत अब पैसे के लिए उसी के साथ करेंगी काम

कंगना रनौत और मुन्नवर फारुखी

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रानौत(kangna Ranaut) अपनी ख़ूबसूरती से ज्यादा अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में रहती हैं. हालांकि इन दिनों KANGNA RANAUT एकता कपूर के फेमस रिएलिटी शो लॉक अप(lock upp) की वजह से चर्चा में हैं. पंगा गर्ल ही इस शो को होस्ट कर रही हैं. इस शो में इंडस्ट्री के सबसे विवादित कंटेस्टेंट(controversial contestant) को जेल में रखा जाएगा. इन कंटेस्टेंट में जिनका नाम सामने आ रहा है वह मुनव्वर फारुकी(Munawar Faruqui) हैं. ये वही हैं जिन्होंने ट्वीटर पर KANGNA RANAUT को ख़ूब खरी- खोटी सुनाया था. हालांकि अब दोनों इस शो के जरिए होंगे आमने- सामने, जानें एक- दूजे का कैसा रिएक्शन होगा.

ये भी पढ़ें:NAAGIN 6 के ये स्टार्स एक एपिसोड का लेते हैं इतने लाख, तेजस्वी प्रकश की फीस जानकर ठनक उठेगा माथा

KANGNA RANAUT से ट्वीटर पर ले चुके हैं पंगा

गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले फेमस स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी(standup comedian Munawar faruqui) का पूरा नाम मुनव्वर इकबाल फारूकी है. मुनव्वर फारुकी हमेशा से किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. हालांकि कंगना के इस शो में ऐसा कुछ करने वाले हैं. जिसे देखने के लिए हर कोई बेचैन है. दरअसल, जब से ये खबर सामने आई है कि मुनव्वर फारुकी, कंगना के फेमस शो लॉक अप में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई देने वाले हैं. तब से सभी लोगों को इस शो का काफी इन्तजार है. मुनव्वर फारुकी कई बार सोशल मीडिया पर KANGNA RANAUT के खिलाफ ट्वीट कर चुके हैं जिसमें वह मजाक-मजाक में पंगा गर्ल को खरी- खोटी भी सुना चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/CaRQx1dqhOV/

पुराने ट्वीट हो रहे वायरल

बता दें मुनव्वर फारुकी के कंगना के लिए किए गए ये ट्वीट्स सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं. वहीं अगर कॉमेडियन के पुराने ट्वीट्स पर नजर डालें तो उन्होंने ये ट्वीट साल 2020 से 2021 के बीच किया था. जिस समय कंगना भी ट्विटर पर काफी एक्टिव थीं. मुनव्वर फारुकी ने ट्वीट्स के जरिए KANGNA RANAUT की नेपोटिज्म वाली बात और उनके विचारों पर जमकर हमला बोला था.

मुनव्वर  ने नेपोटिज्म पर उस समय छिड़े विवाद पर एक्ट्रेस पर पहला ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘कंगना की डायरेक्ट की गई मूवी में लीड रोल में कौन न्यूकमर था? ऊप्स वह खुद लीड रोल में दिखाई दी थीं.’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *