सलमान की फेवरेट जगह से स्टार्ट होगी ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग, साउथ के इस फिल्म की होगी रिमेक
सलमान की फेवरेट जगह से स्टार्ट होगी ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग, साउथ के इस फिल्म की होगी रिमेक

बॉलीवुड के सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में है. सलमान खान जल्द ही इस फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू करने वाले है. पिछले दिनों ऐसी खबर आई थी कि इस फिल्म की शूटिंग पनवेल में की जाएगी. लेकिन अब ये साफ़ हो गया है कि फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग सलमान की फेवरेट जगह बांद्रा के महबूब स्टूडियो से की जाएगी.

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

वहीं फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की और बाकी डिटेल्स की बात करें तो इस फिल्म में पूजा हेगड़े, जहीर इकबाल और आयुष शर्मा लीड रोल मे नज़र आने वाले है. इस फिल्म को खुद सलमान के द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है, जबकि पहले इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला थे. इस  फिल्म का म्यूजिक ‘पुष्पा’ के म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद करने वाले है. खबरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग 15 मई से स्टार्ट होने वाली है.

मनोरंजन से भरपूर होगी फिल्म

सलमान खान

एक रिपोर्ट की माने तो ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के निर्देशक फरहाद ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी फिल्म 30 दिसम्बर को रिलीज़ होगी. साथ ही इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2001 में सलमान वो पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने मेरे उपर ध्यान दिया था. इसीलिए मै हमेशा कहता हूँ कि वहीं मुझे इस इंडस्ट्री में लेके आए है. उन्होंने ये भी कहा कि उनका और सलमान का रिश्ता एक निर्देशक और एक्टर से कहीं ज्यादा है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म दर्शकों के लिए फुल ऑन इंटरनेट लेके आने वाली है. जिसमे एक्शन, कॉमेडी, रोमांस का तड़का होगा.

आपको बता दें कि सलमान साउथ की आगामी फिल्म ‘गॉडफादर’ में भी नज़र आने वाले है.  ये सलमान खान की पहली साऊथ फिल्म होगी. सलमान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. इस फिल्म में सलमान खान चिरंजीवी एक ख़ास डांस सांग भी होने वाला है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *