भारतीय सिनेमा को लगा बहुत बड़ा झटका, इस दिग्गज अभिनेता और फिल्मकार का हुआ निधन, आ रहे हैं शोक संदेश

By Tanu Chaturvedi On February 3rd, 2023
के विश्वनाथ

साउथ के मशहूर फिल्मकार कसीनथुनी विश्वनाथ का हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के विश्वनाथ काफी समय से बीमार थे और उन्हें उम्र संबंधी पेरशानियां थीं। उन्होंने बृहस्पतिवार देर रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु के बाद साउथ के कई बड़े स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना शोक जताया है। आइए आपको बताते हैं किस किसने दी श्रद्धांजली।

अभिनेता चिरंजीवी, राम गोपाल वर्मा ने किया ट्वीट

के विश्वनाथ के निधन पर कई साउथ सुपरस्टार्स और बॉलीवुड हस्तियों ने अपना दुख जाहिर किया है।अभिनेता चिरंजीवी ने ट्वीट किया,

‘सदमे में हूं। के विश्वनाथ का जाना भारतीय/तेलुगु सिनेमा और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक अपूरणीय क्षति है। कई बेहतरीन फिल्में देने वाले महान फिल्मकार हमेशा (यादों में) जिंदा रहेंगे। ओम शांति।’

अनिल कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा “के विश्वनाथ जी आपसे मैंने बहुत कुछ सीखा है। ईश्वर फिल्म के सेट पर आपके साथ रहना जैसे मंदिर में रहना महसूस होता था। श्रंद्धाजली मेरे गुरूजी”

रामगोपाल वर्मा ने के विश्वनाथ के निधन पर ट्वीट में लिखा, भारत के पहले ऑटोरिएर निर्देशक के विश्वनाथ के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ .. वह चले गए, लेकिन उनकी फिल्में हमेशा जीवंत रहेंगी।

कुछ ऐसा रहा था फिल्म निर्देशक बनने तक का सफर

के विश्वनाथ जी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर साउंड आर्टिस्ट की थी। धीरे-धीरे फिल्म मेंकिंग में इंट्रेस्ट आया तो उन्होंने फिल्म निर्देशक के तौर पर काम करना शुरू किया और 50 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया। उन्हें अपने काम के लिए उन्हें 1992 में पद्म श्री, पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 नंदी पुरस्कार (आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाने वाला पुरस्कार) और ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ सहित 10 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले। तेलुगु फिल्म उद्योग के एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता होने के साथ ही उन्होंने तमिल और हिंदी सिनेमा के लिए भी काम किया।

Tags: अनिल कपूर, के. विश्वनाथ,