फिल्म जवान के डायरेक्टर के घर गूंजी किलकारी, सोशल मीडिया पर फैंस संग शेयर की गुड न्यूज, 8 साल से था इंतजार

By Tanu Chaturvedi On February 28th, 2023
अटली

शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान को लेकर इन दिनों चर्चा में रहे हैं। पठान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल भी मचाया है। फिल्म की सक्सेस के लिए पूरी इंडस्ट्री खुश है। वहीं अब बात होने लगी है शाहरुख खान की इस साल आने वाली दूसरी फिल्म जवान की। ये बात फिल्म जवान की ऑफिशयल न्यूज की नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर की है।

फिल्म जवान के डायरेक्टर ने शेयर की खुशखबरी

जवान फिल्म के डायरेक्टर अटली ने एक खुशखबरी शेयर की है। जवान फिल्म के डायरेक्टर अटली और उनकी पत्नी प्रिया मोहन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, इसमें लिखा है इस तरह की खुशी हर खुशी से बड़ी है। ठीक उसी तरह हमारा बेटा आ गया है। यहीं से हमारी नई यात्रा शुरू हो रही है। इटली और प्रिया मोहन ने बच्चे के जूते हाथ में पकड़े हैं, फैंस ने यह जानकारी शेयर की है।

डायरेक्टर अटली को शादी के 8 साल के बाद बच्चा हुआ है। इटली में बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटीज और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। उन्होंने फिल्म जवान को बॉक्स ऑफिस पर 2 जून को रिलीज किए जाने की भी बात की है। यह फिल्म भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।  वह अपनी  फिल्म के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priya Mohan (@priyaatlee)

ये फिल्में भी बना चुके हैं अटली

डायरेक्टर अटली ने इससे पहले तमिल फिल्मों को डायरेक्ट किया है। उन्होंने राजा रानी, थैरी जैसी फिल्में की हैं। पोस्ट में उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की, इनमें से पहली तस्वीर में एटली और उनकी पत्नी प्रिया बेड पर लेट हुए हैं और हाथ में बच्चे के जूते लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। तस्वीर के साथ एटली ने बताया कि वो एक बेटे के पिता बने हैं।

Tags: जवान, डायरेक्टर अटली,