Irrfan Khan की आखिरी फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी The Song Of Scorpions

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan ) आज हमारे बीच तो नहीं है लेकिन वह अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे। इरफान खान (Irrfan Khan) फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपनी अदाकारी से ना जाने कितने लोगों का दिल जीता है और अब इसी बीच इरफान खान (Irrfan Khan) की आखिरी फिल्म बहुत जल्द ही रिलीज होने वाली है और मेकर्स इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसी बीच फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।
इतने करोड़ के मालिक थे दिग्गज अभिनेता इरफान खान, फिल्मों के अलावा इन चीजों से करते थे खूब कमाई
Irrfan Khan की आखिरी फिल्म द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस
इरफान खान की आखिरी फिल्म द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस (The Song Of Scorpions) है। जिसका ट्रेलर मेकर ने जारी किया और इस फिल्म के जरिए आखरी बार आप एक बार फिर से अभिनेता इरफान खान को सिल्वर स्क्रीन पर देखने वाले हैं। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके लिए मेकर के साथ साथ फैंस भी काफी उत्साहित है।
अगर हम बात करें फिल्म द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस के ट्रेलर की तो इसमे इरफान खान एक ऊंट के व्यापारी के किरदार में नजर आने वाले हैं। कई लोगों को इरफान खान के फिल्म द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस का ट्रेलर काफी ज्यादा पसंद आया है और इसके लिए लोग अब उत्साहित नजर आ रहे हैं।
Irrfan Khan की डेथ एनिवर्सरी पर रिलीज होगी फिल्म
अगर हम बात करें फिल्म द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस की तो इसकी कहानी राजस्थान में बेस्ड एक व्यापारी की है। जिसमे राजस्थानी भाषा भी देखने को मिलेगी। फिल्म में इरफान खान के अलावा ईरानी फ्रेंच एक्ट्रेस गोलशिफतेह फराहनी भी लीड रोल में नजर आई है। इसके अलावा वहीदा रहमान और शशांक अरोरा भी लीड रोल में है। इरफान खान की आखिरी फिल्म 28 अप्रैल यानी अभिनेता की तीसरी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर रिलीज होगी। गौरतलब है कि, 29 अप्रैल 2020 यानी 3 साल पहले अभिनेता इरफान खान का निधन कैंसर की वजह से हुआ था।
Tags: इरफ़ान खान, इरफान खान डेथ एनिवर्सरी, द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस, वहीदा रहमान,