बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज, शानदार और संजीदा अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) हमारे बीच नहीं है। आपको बता दें कि, आज यानी 29 अप्रैल को अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) की तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। आज ही के दिन यानी 29 अप्रैल 2020 को अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का निधन कैंसर की वजह से हो गया था। इरफान खान (Irrfan Khan) बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय का परचम लहराया।
Irrfan Khan की आखिरी फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी The Song Of Scorpions
इरफान खान ने अपने अभिनय करियर के दौरान मकबूल, हासिल, नेम शेक, पान सिंह तोमर, अंग्रेजी मीडियम और द लंच बॉक्स जैसी कई शानदार बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म स्लम डॉग मिलेनियर, लाइफ ऑफ पाई, द अमेजिंग स्पाइडर मैन और जुरासिक वर्ल्ड जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
Irrfan Khan किया था खुलासा
इरफान खान ने टीवी सीरियल चंद्रकांता में यह बद्रीनाथ का किरदार निभाया था। इस दौरान शो के डायरेक्टर ने अभिनेता की बेज्जती कर दी थी। एक बार खुद इरफान खान ने खुलासा किया था कि उन्हें छोटे-मोटे रोल इसलिए करने पड़ते थे, क्योंकि घर चलाने के लिए उनको पैसों की जरूरत थी। चंद्रकांता टीवी सीरियल के बारे में बात करते हुए इरफान खान ने बताया था कि, वह भी अलग दिन थे, घर चलाने और गेम में बने रहने के लिए इस तरह की सीरीज करने पड़ते थे। उन दिनों टीवी शो के एपिसोड रिलीज होने के बाद भी पैसे नहीं मिलते थे।
डायरेक्टर ने की थी Irrfan Khan की बेज्जती
ऐसे में डायरेक्टर प्रोड्यूसर के सामने तरह-तरह के बहाने बनाने पड़ते थे। जैसे बिजली का बिल नहीं भरा, बीवी बच्चे भूखे मर रहे हैं तब कहीं जाकर के कुछ पैसे मिल जाया करते थे। अभिनेता इरफान खान ने बताया था कि, उन्हीं दिनों किसी ने मुझे चंद्रकांता के डायरेक्टर से मिलवाया। चंद्रकांता के कुछ एपिसोड करने को मिले। इस दौरान मुझे चार पांच लाइन बोलने के लिए मिलती थी।
ऐसे में मुझे एहसास हुआ कि, इस कैरेक्टर का फ्यूचर क्या होगा। मैंने डायरेक्टर से पूछ ही लिया कि, मेरे किरदार बद्रीनाथ का कोई फ्यूचर है या ये ऐसे ही चलता रहेगा? उस समय वह हाथ पर रुमाल बांधे था और पान चबा रहा था, उसने मेरी तरफ घूर कर देखा और पूरी यूनिट को बुला लिया। सबके सामने बेइज्जती करते हुए कहा कि, ‘इससे पूछो ये धर्मेंद्र है क्या, जो इसे रोल का पता करना है? उस समय मुझे समझ नहीं आया कि क्या बोलूं, मैं चुप रह गया।
