बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स रखते हैं भारत की शाही खानदानों से गहरा नाता, कुछ नाम कर देंगे बहुत ज्यादा हैरान

बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स रखते हैं भारत की शाही खानदानों से गहरा नाता, कुछ नाम कर देंगे बहुत ज्यादा हैरान

बॉलीवुड में अक्सर ही कई सारे ऐसे स्टार्स हैं, जो अपनी लाइफस्टाइल की वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते है. इन  सितारों का अनोखा और रोचक लाइफस्टाइल लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है. आपको बता दें हमारे बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो शाही परिवारों से रिश्ता रखते है. इनका रहन-सहन देखकर भले भी आप ये कह सके की इनका सम्बन्ध शाही परिवारों से है, लेकिन असल में ये शाही परिवारों के सदस्य है.

इन्होंने शाही परिवारों से होने के बावजूद भी अपने एक्टिंग करियर को बेहतर करने के लिए काफी ज्यादा मेहनत की. जिससे आज वो एक अच्छे मुकाम पर है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारें में बताने जा रहे है ,जिनका ताल्लुक शाही खानदानो से है. आइये जानते है विस्तार से कौन है वो फ़िल्मी सितारें

इरफान खान

 

इस लिस्ट में पहले नंबर है बॉलीवुड के एक्टर इरफान खान. इरफ़ान खान ने बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर करोड़ों लोगो के दिलों में अपनी जगह बनाई है. साथ ही इन्होंने कई हिट फिल्मों में भी अभिनय किया है. बता दें एक्टर का  जन्म जयपुर शहर में हुआ था.  उनके परिवार की गिनती जयपुर के शाही खानदानों में की जाती है. जयपुर शहर में उनके परिवार का काफी जायदा रुतबा है.  इरफान खान के पिता जयपुर शहर के एक बड़े जमीदार थे .

भाग्यश्री

 

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस भाग्यश्री का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से करी थी.  इस मूवी में उनके साथ बॉलीवुड के दंबग यानी सलमान खान भी नज़र आए थे. बता दें एक्ट्रेस भाग्यश्री भी एक शाही परिवार से है. भाग्यश्री का खानदान महाराष्ट्र के सांगली शाही पटवर्धन परिवार से ताल्लुक रखता है.

सैफ अली खान

 

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान. अभिनेता सैफ अली खान का नाम बॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स में से एक है. बता दें सैफ अली खान भी एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते है. सैफ पटौदी खानादान के 10वें नवाब कहे जाते है. उनकी घर/ हवेली ‘पटौदी’ के नाम से जानी जाती है. एक्टर सैफ अली खान की नानी साजिदा सुल्तान भोपाल शहर की बेगम हुआ करती थी.

अदिति राव हैदरी

 

चौथे नंबर पर है बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी. अदिति राव हैदरी ने कई हिट फिल्मों जैसे पद्मावत और रॉक स्टार में अभिनय किया है. अदिति राव हैदरी अपनी खूबसूरती के चलते काफी ज्यादा मशहूर है. आपको बता दें अदिति राव हैदरी भी एक बड़े शाही परिवार से नाता रखती है. एक्ट्रेस अदिति राव अकबर हैदरी की परपोती हैं. अकबर हैदरी असम के पूर्व राज्यपाल भी रह चुके है.

सागरिका घाटगे

 

इस लिस्ट में आखिरी नाम है बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे  का. सागरिका घाटगे ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘चक दे  इंडिया’ से की थी. एक्ट्रेस सागरिका घाटगे  कोल्हापुर के शाही परिवार से नाता रखती है. आपको बता दें सागरिका घाटगे ने इंडियन टीम के सफल बॉलर्स जहीर खान के साथ शादी की है. इन दोनों ने एक दूसरे से शादी करने के लिए काफी ज्यादा पापड़ बेले थे.